{"_id":"625da7f013998c717c18e2da","slug":"major-train-accident-left-in-jhansi-chennai-express-passed-through-open-railway-crossing-jhansi-news-jhs2189417120","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बचा बड़ा रेल हादसा, खुली रेलवे क्रॉसिंग से गुजरी चेन्नई एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बचा बड़ा रेल हादसा, खुली रेलवे क्रॉसिंग से गुजरी चेन्नई एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार की रात को करीब पौने दस बजे ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एक रेल हादसा बच गया। यहां क्रॉसिंग का एक गेट खुला रहा और ट्रेन गुजर गई। जबकि, उस दौरान क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की भारी भीड़ जमा थी। एक बार को तो भगदड़ सी मच गई थी।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण चालू होने की वजह से यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। क्रॉसिंग बंद होने पर हालात और भी खराब हो जाते हैं। सोमवार की रात पौने दस क्रॉसिंग पर लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस आने का संकेत हुआ। इस पर गेटमैन नीरज ने गेट बंद करने की कोशिश की। झांसी की ओर का फाटक बंद हो गया, जबकि ट्रैक के पास गाड़ियां खड़ी होने की वजह से ग्वालियर की ओर का गेट बंद नहीं हो पाया। इसी बीच लखनऊ - चेन्नई एक्सप्रेस गुजर गई। ट्रेन को आते देख वहां खड़े वाहन सवारों ने अपनी गाड़ियां पीछे खींच लीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
इस मामले में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संपर्क फाटकों पर सुरक्षा के लिए रेलवे ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को अपना दायित्व समझते हुए रेल कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए।