{"_id":"ecffa22943f465fb63f0f09418efbc6f","slug":"main-before-secretary-shall-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुख्य’ से पहले ‘प्रमुख सचिव’ डालेंगे डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुख्य’ से पहले ‘प्रमुख सचिव’ डालेंगे डेरा
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डॉ. राममनोहर लोहिया ग्रामों के विकास के लिए शासन संजीदा है। यहां होने वाले विकास कार्यों के स्थलीय परीक्षण करने के लिए एक प्रमुख सचिव व दो सचिवों को शासन द्वारा भेजा जा रहा है। यह तीनों अधिकारी पांच फरवरी या उससे पूर्व आकर तीन लोहिया ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
झांसी व ललितपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा करने के लिए पांच फरवरी को मुख्य सचिव आलोक रंजन पहले ललितपुर फिर झांसी आ रहे हैं। उनके आगमन के पूर्व या उसी दिन प्रमुख सचिव पंचायतीराज विभाग चंचल कुमार तिवारी झांसी आएंगे। वह 2012-13 के लोहिया ग्राम बबीना ब्लॉक के सैंयर में विकास कार्यों की समीक्षा व स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल 2013-14 में चयनित लोहिया ग्राम बड़ागांव ब्लॉक के लकारा में कार्यों के हालात जानेंगे। विकलांग जन विकास विभाग के सचिव अनिल कुमार सागर 2014-15 में चयनित लोहिया ग्राम बबीना ब्लॉक के राजापुर में योजनाओं की स्थिति परखेंगे।
तीनों अधिकारी कब आएंगे, कैसे आएंगे यह अभी तय नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि चार या पांच फरवरी को यह आकर आवंटित गांवों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तीनों अधिकारियों के आगमन का कार्यक्रम मिलते ही सीडीओ संजय कुमार ने विकास भवन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दो दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लोहिया ग्राम में रात्रि विश्राम करेंगे जिले के नोडल अफसर
सब हेड- दो फरवरी को आएंगे प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद सुधीर गर्ग
- कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल में निरीक्षण कर जांचेंगे व्यवस्थाएं
झांसी। ग्रामों में नियमित रात्रि विश्राम करने की मंडलायुक्त द्वारा नियमित दी जा रही समझाइश का अफसरों पर भले ही असर न पड़ रहा हो, लेकिन उच्च अधिकारी शासन के इस फरमान को लेकर गंभीर हैं। शासन द्वारा नियुक्त जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद सुधीर गर्ग दो व तीन फरवरी को जनपद में प्रवास करेंगे।
प्रवास के दौरान वह एक लोहिया ग्राम में रात्रि विश्राम करेंगे तथा एक लोहिया ग्राम में चौपाल लगाएंगे। यह दोनों गांव कौन से होंगे, इसे वह ही तय करेंगे।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद सुधीर गर्ग दो फरवरी को कार द्वारा लखनऊ से चलकर दोपहर बारह बजे झांसी पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक करेंगे।
बैठक के दौरान वह बड़ी लागत की दो परियोजनाओं का चयन करेंगे और शाम 4.30 बजे उनके स्थलीय निरीक्षण हेतु रवाना करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के बाद वह लोहिया ग्रामों की सूची में से एक गांव का चयन करके वहां रात्रि विश्राम के लिए रवाना होंगे, जहां चौपाल लगाकर जन सामान्य से संवाद करेंगे।
तीन फरवरी को सुबह नौ बजे वह कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके बाद वह फिर से लोहिया ग्रामों की सूची में से एक गांव चुन कर वहां खुली बैठक करने के लिए जाएंगे। खुली बैठक के बाद वह वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
नोडल अफसर के इस दौरे से विकास भवन अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। सीडीओ ने सोमवार तक सभी लोहिया ग्रामों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।