फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maharastra government aapati Bundeli film

यूपी के विकास से न हो महाराष्ट्र सरकार को आपत्ति

Fri, 04 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Maharastra government aapati Bundeli film
झांसी। उत्तर प्रदेश में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार और महाराष्ट्र सरकार आमने - सामने हैं। जहां सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कहना है कि वह बॉलीवुड को छीनने मुंबई नहीं आए हैं। वहीं महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार तमाम आरोप लगा रही है। इधर, फिल्म एवं टेलीविजन सीरियलों से जुडे़ प्रदेश के खासकर बुंदेलखंड के कलाकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के विकास और रोजगार से महाराष्ट्र सरकार को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से सभी को लाभ होगा। वहीं, कई कलाकारों ने इस मुद्दे को राजनीति से प्रेरित बताया और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विकास व रोजगार से शिवसेना सरकार को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हैदराबाद, मद्रास, पंजाब में भी फिल्म सिटी है। यूपी में फिल्म सिटी बनने से पंजाब, हरियाणा, अवधी, भोजपुरी व अवध के कलाकारों को व्यापक काम मिलेगा। उन्हें संघर्ष नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन

राजा बुंदेला, बॉलीवुड फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार एवं निर्देशक
देश में सिनेमा का केंद्र मुंबई है। सभी जगहों के कलाकार वहां जरूर जाएंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के बनने से प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन विकास भी होगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकार भी संघर्ष से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ शहडौली, वरिष्ठ टेलीविजन कलाकार
महाराष्ट्र सरकार कभी नहीं चाहेगी कि उनकी आय का बड़ा स्रोत बंद हो जाए। निवेशक सबसे ज्यादा फिल्मों में ही रुपया लगाते हैं। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से यह निवेशक मुंबई की जगह नोएडा में अपना धन लगाएंगे। जो महाराष्ट्र सरकार को स्वीकार नहीं होगा।

मनोज शर्मा, फिल्म कलाकार व लाइन प्रोड्यूसर
उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनने से महाराष्ट्र की सरकार घबरा रही है। उन्हें लग रहा है कि मुंबई फिल्म उद्योग हमारे हाथ से निकल जाएगी। जबकि ऐसा नहीं होगा। क्योंकि नोएडा फिल्म इंडस्ट्री से भोजपुरी, बुंदेली, हरियाणवी व अवधी फिल्मों को व्यापक लाभ होगा।
अजय साहू, वरिष्ठ बुंदेली फिल्म निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed