फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maharashtra devotee returning from Mahakumbh dies in collision with truck

झांसी में हादसा: ट्रक की टक्कर में महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत, 200 मीटर घिसटा वाहन

Fri, 14 Feb 2025 12:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र के धुले जनपद के निवासी माधव पाटिल अपने तीन साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गए हुए थे। वहां से वे लोडर से वापस लौट रहे थे। लोडर माधव चला रहे थे। इसी दौरान पूंछ थाना इलाके में हादसा हो गया।

विज्ञापन
Maharashtra devotee returning from Mahakumbh dies in collision with truck
झांसी में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ थाना इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए हादसे में महाकुंभ से लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के धुले जनपद के निवासी माधव पाटिल अपने तीन साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गए हुए थे। वहां से वे लोडर से वापस लौट रहे थे। लोडर माधव चला रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11 बजे पूंछ थाना इलाके में हाईवे पर अचानक माधव को झपकी आ गई, जिससे उनकी गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर ट्रक में फंसकर तकरीबन 200 मीटर तक घिसटता रहा। हादसे में माधव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार अन्य यात्री घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed