फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maharaja Agrasen's birth anniversary will be celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाएंगे महाराजा अग्रसेन की जयंती, प्रभात फे री संग चढ़ेगा सवामनी भोग

Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's birth anniversary will be celebrated with great pomp
झांसी। महाराजा अग्रसेन की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती में होने वाले समारोह में जहां कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया है। वहीं, प्रभात फेरी संग, अभिषेक, सवामनी भोग और रंगारंग रंगोली व गरबा और डांडिया संग कई आयोजन भी होंगे। शहर में अग्रवाल-अग्रसेन समाज की 16 संस्थाएं हैं। इनमें कई संस्थाएं अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

हर साल महाराजा अग्रसेन महोत्सव सदर बाजार, सीपरी और शहर की संस्थाओं द्वारा मनाया जाता है। हालांकि पिछले दो वर्षों में कोविड गाइडलाइन के चलते आयोजन नहीं हुए, लेकिन इस बार भीड़भाड़ न करते हुए आयोजन किए जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अग्रवाल धर्मशाला गुसाईपुरा में भजन संध्या के लिए मंच तैयार हो गया है।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह पर धूमधाम होगी। इसमें 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजन होंगे। सभी आयोजन श्री अग्रसेन भवन सदर बाजार में होंगे। 7 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से श्री अग्रसेन भवन से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी भवन से लेकर मुख्य बाजार में भ्रमण करेगी। सुबह 10 बजे सुंदरकांड होगा। इसके बाद महाराजा अग्रसेन को सवामनी भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा। 8 अक्तूबर को दोपहर में 1.30 बजे व्यंजन प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे ताजे फूलों की रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा 9 अक्तूबर को महाराष्ट्रीयन संस्कृति पर आधारित वेशभूषा, मेकअप, डायलॉग प्रतियोगिता कराई जाएगी। श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच की ओर से प्रतियोगिता शाम 3 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा बाबा श्री खाटू श्याम का कीर्तन, जलेगी बाबा की ज्योत
महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब अपने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अक्तूबर मंगलवार को शाम पांच बजे से अग्रवाल धर्मशाला गुसाईपुरा में श्री खाटू श्याम कीर्तन और गुणगान कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें भक्तों पर इत्र वर्षा, बाबा की ज्योत, बाबा के भजन, छप्पन भोज, बाबा का शृंगार और प्रसाद वितरण होगा। 6 अक्तूबर को सुबह 7 बजे महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन का अभिषेक कर प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं, 7 अक्तूबर सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी गुसाईपुरा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होगी। इसके अलावा 10 अक्तूबर को ऑनलाइन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। संस्था द्वारा सोमवार को दिन में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
अग्रवाल वूमेंस क्लब कराएगा गरबा-डांडिया
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर अग्रवाल वूमेंस क्लब की ओर से 8 अक्तूबर को डांडिया ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी। इसमें 16 वर्ष के ऊपर के किशोर-किशोरियां और युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आठ से अधिक उम्र के बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें दो-दो लोगों का ग्रुप बनाकर 3 से 4 मिनट का वीडियो क्लब के व्हाट्सएप नंबरों पर भेजना होगा।
---
सभी के फोटो
क्लब द्वारा 7 अक्तूबर को शाम 5 बजे बड़ा बाजार में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन का पूजन और हवन कराया जाएगा। क्लब की ओर से ऑनलाइन गरबा-डांडिया भी कराया जा रहा है।
संध्या अग्रवाल-संस्थापक अध्यक्ष, अग्रवाल वूमेंस क्लब
--
जयंती पर रिसाला चुंगी चौराहे पर एकत्र होकर महाराजा का अभिषेक करेंगे। प्रभात फेरी में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। इस बार राजकुमारों की सवारी नहीं निकाली जा रही है। भजन संध्या आज कराई जा रही है।
मुकेश अग्रवाल-निवर्तमान अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब
--
संस्था की ओर से आयोजन तय किए जा रहे हैं। इसमें अग्रवाल समाज के लोग हिस्सा लेंगे। महिलाओं और बच्चों के लिए कई आयोजन हो रहे हैं। शहर के संगठन आज अपने आयोजन तय करेंगे।

अतुल अग्रवाल किलपन-संस्थापक, अग्रवाल युगल विकास संस्थान
--
सभी आयोजनों में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा। प्रभात फेरी, भोग, आरती के साथ महिलाओं के लिए भी कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। सभी संगठन अपने आयोजन कर रहे हैं।
संजय कानोडिया-महामंत्री, श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed