{"_id":"5cc35e96bdec2206fd72a385","slug":"mahagathbandhan-big-change-in-country-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में महापरिवर्तन लाने वाला है महागठबंधन:अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में महापरिवर्तन लाने वाला है महागठबंधन:अखिलेश यादव
Sat, 27 Apr 2019 01:10 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को सपा, बसपा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करने झांसी आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अलग - अलग मुद्दे उछालकर केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। वे जनसभा में सपा - बसपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते नजर आए। अखिलेश ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन मिलावट वाला नहीं, बल्कि देश में महापरिवर्तन लाने वाला है। ये देश के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने वाला है। सरकार से भाजपा हटेगी और सपा - बसपा जीत कर जाएगी।
राजकीय इंटर कालेज के ग्राउंड में सपा - बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचे। लेकिन, यहां सुबह दस बजे से ही सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सभा स्थल के समीप बनाए गए हैलीपैड पर अखिलेश के हेलीकाप्टर के उतरने ही भारी संख्या में भीड़ पंडाल से निकलकर हैलीपैड के करीब पहुंच गई। मंच पर पहुंच कर अखिलेश ने सभी का अभिवादन किया।
भीड़ देखकर गदगद नजर आए अखिलेश ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि ये भीड़ सपा को जिताने का संकल्प ले रही है। इस मैदान में मैं कई बार आया हूं। यहां से विकास कई योजनाएं दीं। इस विद्यालय में कई नेता पढ़ चुके हैं, लेकिन इसकी सुध केवल सपा सरकार ने ली। विद्यालय की पुराने भवन का विकास कराया। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2012 में वे बतौर मुख्यमंत्री पहली बार झांसी आए थे। तब मेडिकल कालेज के निरीक्षण में देखा था कि एक पलंग पर दो-दो मरीज लेटे हुए हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 500 बेड का अस्पताल का निर्माण सपा सरकार में कराया। साथ ही बसपा सरकार में बने पैरा मेडिकल कालेज को चालू कराया। उन्होंने कहा कि झांसी वीरों की धरती है। उत्तर प्रदेश में दो सैनिक स्कूल बनाए जाने थे, कांग्रेस नेता ये विद्यालय अपने क्षेत्र में ले जाना चाहते थे, परंतु उन्होंने ये स्कूल झांसी और मैनपुरी में स्वीकृत कराए। ताकि, यहां से सेना के अफसर निकल सकें। झांसी को सपा सरकार ने फ्लाईओवर दिए, जो इस सरकार में अधूरे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि योगी बाबा ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो ट्रेन चलाने की बात कही थी, उन्होंने जनता से पूछा कि क्या ट्रेन चली? कटाक्ष करते हुए कहा मेट्रो कहां है, मैं बैठकर आया हूं। मुख्यमंत्री सड़क और एक्सप्रेस में अंतर नहीं जानते। हमने एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतारकर दिखाए। सपा सरकार झांसी से सिद्धार्थनगर तक एक्सप्रेस वे बनाना चाहती थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका ने सड़कें बनाईं और सड़कों ने अमेरिका बना दिया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, विशंभर प्रसाद निषाद, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, कैलाश साहू, रश्मि आर्या, फेरनलाल व प्रागीलाल, बसपा जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगइयां, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा, चंद्रभूषण सिंह गुड्डे बुंदेला, जुगलकिशोर कुशवाहा, विशुन सिंह यादव, आर पी निरंजन, पप्पू सेठ, ज्योति लोधी, अर्जुन यादव, महावीर भार्गव, व्यापारी नेता जीतू सोनी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मोनू घुरैया, वीरेंद्र यादव छिरौना आदि मौजूद रहे।
शिकायत लेकर आया था सांड
बृहस्पतिवार को कन्नौज में मायावती और अखिलेश का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले हैलीपैड पर घुस आए सांड ने जमकर उत्पात मचाया था। इस घटना का जिक्र कर अखिलेश ने बुंदेलखंड में व्याप्त अन्ना प्रथा की समस्या को उठाया। चुटीले अंदाज में अखिलेश ने कहा कि सांड योगी जी के पास शिकायत लेकर आया था। बड़ी मुश्किल से उसे पुलिस के जवान समझा पाए कि वो गलत पते पर आ गया है। भाजपा ने इतिहास रच दिया है, जहां देखो वहां सांड ही सांड घूम रहे हैं।
जातिवादी खुद हैं, हम पर लगाते हैं आरोप
जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग हम पर जातिवादी होने का आरोप लगाते हैं, जबकि जातिवादी वे खुद हैं। उन्होंने पूछा कि बताइए प्रदेश में कितने डीएम और एसएसपी यादव हैं। एक भी नहीं मिलेगा। भाजपा के लोग जातिवादी को बढ़ावा दे रहे हैं। वे धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। भाजपा की नीति अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की है।
संख्या के आधार पर मिलेगा हक
अखिलेश ने कहा कि निषाद, प्रजापति, कायस्थ, बाल्मीकि, कुर्मी, राठौर जैसी कई जातियां हैं, उन्हें आबादी के हिसाब से सम्मान नहीं मिला। मौका मिलने पर हम जातियों के आधार पर गणना कराकर उन्हें उनकी आबादी के मुताबिक हक और सम्मान देने का काम करेंगे।
चाय का नशा उतर गया
अखिलेश ने कहा कि औरैया में एक परिवार के सत्रह लोगों को समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप मिले थे। लेकिन, उन्होंने हमें वोट नहीं दिए, ये उनके द्वारा स्वीकार किया गया। लेकिन, अब वे हमें वोट करने जा रहे हैं। उनकी चाय का नशा उतर चुका है। इसी तरह से तमाम लोगों का चाय का नशा काफूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व योगी ने लैपटॉप देने का वादा किया था, लेकिन दिए नहीं गए। अखिलेश ने कहा कि योगी लैपटॉप चलाना नहीं जानते, इसलिए उन्होंने नहीं बांटे।
होनहार को हेलीकाप्टर से लाए थे
अखिलेश ने कहा कि एक अखबार के कार्यक्रम में उन्होंने लखनऊ में एक मेधावी बच्चे को सम्मानित किया था। उसे वे अपने साथ हेलीकॉप्टर से झांसी लेकर आए थे। वो होनहार पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठा था। यहां आकर उसकी बहन को लैपटॉप दिया गया था।
भाजपा से नहीं, फौज से सुरक्षित है देश
अखिलेश ने कहा कि भाजपा एक के बाद एक जुमला छोड़ती है। प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा की सरकार में देश सुरक्षित है। लेकिन, हमारा देश फौज की वजह से सुरक्षित है। जब तक फौज है, हम और हमारा देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा डिफेंस कॉरिडोर का सब्जबाग दिखा रही है। कानपुर में एक छोटी तोप का परीक्षण हुआ और वो फट गई। उसे बनाने वाला इंजीनियर भी चला गया।
पानी की खाली ट्रेन भेजी थी
अखिलेश ने कहा कि सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड में भाजपा सरकार ने पानी की खाली ट्रेन भेजकर मजाक किया था। इसके कवरेज के दौरान एक पत्रकार की मौत भी हो गई थी। सपा सरकार ने पत्रकार के परिवार को पच्चीस लाख रुपये की सहायता प्रदान की थी।
हमारे काम दिखाई नहीं देते
सपा मुखिया ने कहा कि हमारे काम टीवी पर नजर नहीं आते। जिन पर संसाधन हैं और कोई काम नहीं है। वे दिन भर टीवी देखते रहते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में कुछ भी हो जाए, उनका कार्यक्रम टीवी पर चलता रहता है।
माया से मिला आशीर्वाद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ से पार्टी के स्टार प्रचारक चंद्रभूषण सिंह बुंदेला आए थे। जबकि, यहां से जालौन जाते समय वे अपने साथ सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह को हेलीकॉप्टर से ले गए। उरई में जनसभा के दौरान श्यामसुंदर मंच पर रहे। मंच से बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी श्यामसुंदर को जिताने की अपील की।
सभा की समाप्ति तक आती रही भीड़
सपा - बसपा की जनसभा की समाप्ति तक भीड़ के आने का क्रम जारी रहा। लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से दोनों दलों के कार्यकर्ता बसों से आए थे। वहीं, सपा के महानगर महासचिव अर्जुन यादव ने बताया कि दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं की बसों को कई स्थानों पर रोका गया, जिससे तमाम लोग विलंब से पहुंचे। कुछ तो आ भी नहीं पाए।