{"_id":"dcac6205f4b7c027423a557ce5946784","slug":"maggie-started-to-depart-from-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी की बाजार से रवानगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी की बाजार से रवानगी शुरू
झांसी / ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर जुबान पर अपने स्वाद का जादू बिखेरने वाली मैगी की अब बाजार से रवानगी शुरू हो गई है। कंपनी द्वारा मैगी नूडल्स कारोबारियों से वापस लिए जाने लगे हैं।
कहते हैं कि वक्त बदलते देर नहीं लगती, यह कहावत मैगी नूडल्स पर एकदम फिट बैठती है। अभी एक पखवाड़े पहले तक रसोई घरों में अपनी दो मिनट की रेसिपी व स्वाद के चलते इतराने वाली मैगी के लिए अब बाजार में भी जगह नहीं बची है। मैगी में लेड जैसे हानिकारक तत्वों की अधिकता पाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही नेस्ले कंपनी ने भी बाजार से मैगी नूडल्स वापस लेने का फैसला लिया है। कंपनी के निर्देश पर थोक कारोबारियों द्वारा इसे फुटकर दुकानदारों से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि मैगी का नमूना फेल होने के बाद इसकी बिक्री लगभग बंद सी ही हो गई थी। दुकानदारों ने भी किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपना बचाखुचा माल दुकान से साफ कर दिया था। अब वह अपना डंप माल कंपनी को वापस करने में जुट गए हैं।