{"_id":"5efe36758ebc3e42c2049eb8","slug":"madarsha-board-student-pass-77-57-percent-jhansi-news-jhs17054187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड में झांसी के 77.57 फीसदी छात्र उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड में झांसी के 77.57 फीसदी छात्र उत्तीर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उप्र मदरसा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल, कामिल आदि वर्गों के परिणाम घोषित कर दिए। झांसी से कुल 973 छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें 709 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया जिसमें से कुल 550 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए। यहां कुल 77.57 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने परिजनों के संग मदरसों में मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
झांसी में मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद के सर्वाधिक 88 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हालांकि प्रदेश के टॉपरों की सूची से झांसी सिफर रही। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद ने मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की 25 फरवरी को परीक्षाएं कराई थी। लॉकडॉउन के चलते इस बार परिणाम विलंब से घोषित किए गए। पूरे प्रदेश में 81.90 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए जबकि झांसी में 77.57 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित सिंह के मुताबिक सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को एक लाख का चेक, टेबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
कामिल की परीक्षा में आबिद अव्वल
कामिल फारसी में पूरे जिले में आबिद आफताब ने 1192 अंकों के साथ पूरे जनपद में टॉप किया। असद खान, शबाना बानो, अफजल, गुलनाज खातून, शाहनाज, मोहम्मद साहिल, आबिद अली, मेराजद्दीन, अशरफ अली पहले दस में शामिल रहे। फाजिल में आर्शी बानो 621 अंकों के साथ अव्वल रहीं। शाहबानो, अजहर अली, मुजाहिर अली, अयाज अली, मुजाहिर अली, यशीन रजा, निकहत जहां, मोहम्मद यूनुस, मो.इरफान, सरफराज अहमद समीर खान पूरे जनपद में पहले दस स्थान में रहे। इसी तरह सेकेंडरी में आमिर अंसारी 509 अकों के साथ अव्वल रहे। इसमें शाहबाज, माजिद, मो.तारिक, आरबाज खान, कय्यूम मंसूरी, फरजीन नाज, रूखसार बानो, गुलशन निशा, शायरा बानो, मो.अरहान, रेशमा बानो आदि प्रथम दस में शुमार रहे।
विज्ञापन
इस्लामिया मदरसे के छात्रों ने मारी बाजी
घोषित परिणामों में सर्वाधिक छात्र मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद के उत्तीर्ण हुए। इस मदरसे के छात्र मो सुहेल, मेराजउद्दीन, अशरफ अली, अजहर अली, मुजाहिर अली, अयान, यासीन रजा, मो.युनूस, शमशाद मंसूरी, समन खान, निकहत ने पूरे जनपद में टॉप किया गया है।