फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Maa Tujhe Pranam ' program today

अमर उजाला का ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम आज

Fri, 14 Aug 2015 11:05 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जश्न अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में दिल में छुपे देशभक्ति के जज्बात गीतों में पिरोकर प्रदर्शित किए जाएंगे।   
विज्ञापन

स्वतंत्रता के पहले संग्राम के साक्षी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग के मुख्य द्वार के सामने कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 10 बजे होगा, जिसमें अठारह वर्ष से कम आयु के बच्चों व किशोर- किशोरियों की देश भक्ति गीत प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण किए जाएंगे। आजादी के इस अवसर पर पिंजरे में कैद दर्जनों पंछियों को आजाद किया जाएगा। साथ ही खुले आसमान में गुब्बारे उड़ाए जाएंगे तथा बच्चों में बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सहयोगी एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राय, गरौठा के पूर्व बसपा विधायक बृजेंद्र व्यास , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व प्रगति सोशल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष राहुल रिछारिया, जिला साहू समाज के अध्यक्ष व जिला सहकारी विकास संघ के चेयरमैन हरभजन साहू तथा बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटर अवधेश विश्वकर्मा एडवोकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed