{"_id":"63cc2f28854d987f794cca3d","slug":"maa-kali-jaykara-prawoke-arise-kalashyatra-reporters-news-jhs237460983-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मां काली के लगे जयकारे, कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मां काली के लगे जयकारे, कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
झांसी। श्री महाकाली विद्यापीठ मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर आयोजित शतचंडी महायज्ञ पर भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। मां काली के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बैंड की धुन पर खूब नृत्य किया।
कलश यात्रा में श्री राम दरबार, राधा कृष्ण व नौ देवियों के स्वरूप बग्गियों पर विराजमान थे। 251 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए थीं। कलश यात्रा का जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले मंदिर में बनारस के विद्वानों ने पूजा की।
इस अवसर पर प्रधान पुजारी अजय त्रिवेदी गुरु जी, यज्ञाचार्य नारायण शंकर शास्त्री, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, अरुण त्रिवेदी, कुशाग्र त्रिवेदी, अमित गोलू महाराज, तन्मय त्रिवेदी, राकेश मिश्रा, आयुष त्रिवेदी, सुरेंद्र त्रिवेदी, मंजीत सरदार, भूपेंद्र रायकवार, सुमित बाबा, तेजपाल मंगतानी, अजय साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र आज से, मौनी अमावस्या मनाई
झांसी। माघ माह में गुप्त नवरात्रि रविवार से शुरू हो रहे। मंदिरों व आश्रमों में मां दुर्गा की पूजा एवं साधक अनुष्ठान करेंगे। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा पर श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इधर, शनिवार को श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या मनाई और नदियों में स्नान कर पूर्वजों को स्मरण कर दान पुण्य किया। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने शनिदेव के मंदिर में दर्शन कर दान दिया। संवाद