फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   LS Elections 2019 Akhilesh Yadav says government could neither develop nor protect the borders

झांसी: अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- सरकार न तो विकास कर पाई, न सीमाओं की सुरक्षा 

Fri, 26 Apr 2019 10:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 26 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
LS Elections 2019 Akhilesh Yadav says government could neither develop nor protect the borders
अखिलेश यादव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज झांसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बुंदेलखण्ड में कई योजनाएं शुरू की थी। यहां स्कूल और मेडिकल कालेज की जर्जर इमारतों की मरम्मत कराई। यहां समाजवादी सरकार में ही सैनिक स्कूल के लिए जमीन दी। 

विज्ञापन


झांसी में फ्लाई ओवर का काम शुरू कराया था वह अब तक अधूरा पड़ा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। ललितपुर में हमने सबसे बड़ा बिजली का प्लांट लगवाया था। हमारी सरकार आने पर सोलर बिजली फ्री में दी जायेगी। हमने मेरिट के आधार पर पुलिस में भर्तियां की। 
विज्ञापन

        
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार न तो विकास कर पाई है और न ही सीमाओं की सुरक्षा कर पाई है। हर दिन जवान शहीद हो रहे हैं। हमारा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन है जो देश की राजनीति को बदल देगा। भाजपा गरीबों के दुश्मन हैं। देश में नया प्रधानमंत्री बनाना हैं। झांसी में गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री श्याम सुन्दर सिंह के पक्ष में उन्होंने जनता से मतदान की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो सन् 2014 में कहा था उसे याद करिए, मोदी जी यहां आए तो कच्छ की कहानी सुना रहे थे। उन्होंने पानी के लिए जो वादे किए थे वे क्या पूरे हो गए? 

यहां के सांसद ने, जो पानी की मंत्री थी, उन्होंने कहा था कि गंगा साफ नहीं हुई तो उनकी बात हम नहीं कह सकते पर यहां तो पानी नहीं, डूबने के लिए कहीं और जाना पड़ेगा। उनसे मंत्रालय भी छिन गया। वादा तो यह भी था कि बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे झांसी और गोरखपुर मेट्रो बनवा देंगे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका ने सड़के बनवाई और सड़कों ने अमेरिका को बना दिया। हम पर भेदभाव करने का झूठा आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन महामिलावट वाला नहीं है। यह विचारों और दिलों को मिलाने वाला गठबंधन है। हम समाजवादी हैं हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। 

    
अखिलेश यादव ने कहा किसान बर्बाद हो गया। बुंदेलखण्ड का नौजवान बेरोजगारी से तंग है। पहले एक गड्ढे का शौचालय बनता था अब दो गड्ढे का बना रहे हैं लेकिन उसमें पानी नहीं है। भाजपा ने किसान की खाद की बोरी से 5 किलो खाद चुरा लिया। हमने डैम और तालाब बनाने शुरू किए, भाजपा ने उसे भी रोक दिया। भाजपाई कहते है हमें नया भारत बनाना है, हमारा कहना है कि नया प्रधानमंत्री आयेगा तभी नया भारत बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed