फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   love story

जीता सच्चा प्यार, थामा एक दूजे का हाथ

Mon, 10 Feb 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
love story
love story - फोटो : REPORTERS
झांसी। हर प्रेमी जोड़े का प्यार शादी की मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है। वे बहुत खुशनसीब होते हैं, जिनकी मुहब्बत परवान चढ़कर जिंदगी भर के साथ में तब्दील हो पाती है। राहुल और रंजना की जोड़ी इन्हीं में से एक है। दो साल पहले प्यार हुआ और वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर शुक्रवार को दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन

नारायण बाग तिराहा निवासी राहुल गौतम न्यायालय में क्लर्क हैं। साल 2017 में एक दोस्त के जरिये उनका परिचय उरई निवासी रंजना से हुआ था। राहुल पहली ही नजर में रंजना को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन, ये प्यार इकतरफा ही था। एक साल तक यूूं ही चलता रहा, लेकिन रंजना की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला। राहुल का प्यार सच्चा था। आखिरकार रंजना भी मान ही गई। लेकिन, इसके बाद भी आगे का रास्ता आसान नहीं था। राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार को मनाने की थी। अपनी बड़ी बहन की मदद से वे अपने परिजनों को मनाने में कामयाब हो गए। इसके बाद भी चुनौतियां कम नहीं हुईं। अब बारी थी रंजना के परिवार की रजामंदी की। यह जिम्मेदारी रंजना ने संभाली। तमाम समझाइश के बाद आखिर में बात बन गई। फिर क्या बैंड, बाजा और बारात की घड़ी भी आ गई। तारीख भी दोनों ने मुहब्बत की चुनी। वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर शुक्रवार को दोनों धूमधाम से दांपत्य सूत्र में बंधे और प्यार की जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed