{"_id":"5c8417f3bdec2214380c2376","slug":"lottery-disiere-empty-your-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी का लालच खाली करा देगा अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी का लालच खाली करा देगा अकाउंट
Sun, 10 Mar 2019 01:15 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
robbery bank
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके मोबाइल पर +92 डिजिट से फोन आए और लॉटरी खुलने की बात कही जाए तो सावधान हो जाएं। यह फर्जी कॉल है और जरा सी असावधानी से साइबर ठग आपके खाते में सेंध लगाकर हजारों रुपये उड़ा देंगे। इस तरह के कॉल महानगर के लोगों के पास आ रहे हैं। दो माह में लॉटरी का लालच देकर दस लोगों को जालसाज अपना शिकार बना चुके हैं।
सीपरी बाजार के नंदनपुरा में रहने वाले राघवेंद्र के पास मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आई, जिसमें हेलो करते ही दूसरी तरफ से आवाज आई कि मुबारक हो लॉटरी में आपका नाम आया है और आप 25 लाख रुपये जीत चुके हैं। मेरे सीनियर मैनेजर के पास चेक है, यह सुनकर राघवेंद्र लालच में आ गए। उनको बताया गया कि खाते में चेक लगेगा, जिसके लिए कुछ जानकारियां आपको देना होगी। लालच में आकर राघवेंद्र ने खाते की जानकारी दे दी। फोन कटते ही कुछ देर में खाते से बारह हजार रुपये निकल गए। गनीमत थी कि खाते में मात्र पंद्रह हजार रुपये ही थे। फोन पर संदेश देखकर उनके होश उड़ गए। माजरा जानते ही तुरंत बैंक को सूचना दी। राघवेंद्र की तरह अन्य लोग भी इस तरह के लालच में आकर हजारों रुपये गवां चुके हैं। अब भी लोगों के पास इस तरह के फोन आ रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग इस तरह के लालच में आकर साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं।
दूसरे देशों से आ रहे फोन
इन दिनों व्हाटसएप नंबरों पर कौन बनेगा महाकरोड़पति के नाम से लोगों के पास लगाकर संदेश आ रहे हैं, जिस नंबर से संदेश आ रहे हैं वो+92 से शुरू होते हैं। शहर के लोगों के पास इस डिजिट के नंबरों से संदेश पहुंच रहे हैं। यह कॉल दूसरे देशों की बताई गई है। एक देश से दूसरे देश पर कॉल लगाने के लिए इन आईएसडी नंबर को लिखकर फोन करना होता है। हर देश का आईएसडी कोड होता है। आपराधिक तत्व व्हाट्सएप के जरिए ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट से मिल रही नंबरों की सूची
साइबर अपराधी ठगी का शिकार बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इंटरनेट के जरिये मोबाइल नंबरों की लंबी फेहरिस्त निकालते हैं या टेलीकॉम कंपनियों से डाटा हैक कर लेते हैं। इसके बाद सर्च करते हैं कि किन नंबरों पर व्हाट्सएप एक्टिव है। फिर उसी नंबरों पर ठग अपने शिकार ढूंढते हैं। ये अनगिनत नंबरों पर एक साथ संदेश भेजते हैं। इनमें से कोई ना कोई इनके जाल में फंस ही जाता है।
यह सावधानी बरतें
- किसी भी अंजान व्यक्ति को खाते की जानकारी न दें।
- लॉटरी के आने वाले कॉलों की सूचना पुलिस को दें।
- बैंकिंग लेने देन के लिए अपने लैपटॉप या कंप्यूटर का ही प्रयोग करें
ऐसी कॉलों से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति से खाते की जानकारी साझा न करें। यदि ऐसी कॉल किसी भी व्यक्ति के पास आती है तो तुंरत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ऐसी शिकायतों की पड़ताल कर रही है। - डॉॅ. ओपी सिंह, एसएसपी।