फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lord Shaligram-Tulsi Maharani's marriage took place with great pomp

Jhansi News: धूमधाम से हुआ भगवान शालिग्राम-तुलसी महारानी का विवाह

Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lord Shaligram-Tulsi Maharani's marriage took place with great pomp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला नई बस्ती में बुधवार को भगवान शालिग्राम और तुलसी महारानी का विवाह धूमधाम से हुआ। इस दौरान बरात में श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे।
देर शाम चंडी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंदेश्वर गिरि महाराज ने भगवान शालिग्राम के विमान को हीरानंद महाराज के सिर पर रख कर बरात का शुभारंभ किया। बैंडबाजे के साथ बरात जब आगे बढ़ी तो रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रात करीब आठ बजे तुलसी महारानी की ओर से मनमोहन बबेले व उनकी पत्नी विमला बबेले ने बरात की अगुवानी कर द्वारचार की रस्म निभाई। जयमाल के दौरान जहां शालिग्राम को माला पहनाई गई, वहीं तुलसी महारानी को भव्य रूप से सजाकर माला और चुनरी पहनाई गई। शालिग्राम पक्ष से आए चढ़ावा में कपड़े और चांदी के आभूषण आदि दिया गया। मंडप में तुलसी महारानी (पौधा) को दुल्हन के रूप में सजाकर फेरे की रस्म निभाई गई। इस दौरान मनमोहन व विमला के अलावा पूजा तिवारी, बृजेश बबेले, विमल, नीलू बबेले, राजू शर्मा, बेबी तिवारी सहित कई लोगों ने कन्यादान की रस्म निभाई। विवाह संपन्न कराने में बाबा हीरानंद गिरि सहित अन्य आचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

....तो किया तुलसी महारानी का कन्यादान
कन्यापक्ष की भूमिका निभा रहे मनमोहन बबेले ने कहा कि उनके तीन बेटे हैं, बेटी कोई नहीं, लेकिन तुलसी महारानी का कन्यादान करने का पुण्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि जिस घर बेटी का कन्यादान नहीं होता, वह आंगन सूना रहता है। बेटी का कन्यादान सबसे बड़ा दान माना गया है, यही वजह है कि तुलसी महारानी का कन्यादान कर जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed