फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lokero me band apno ke aane ka intjar kr rhi hai 70 logo ki astiya

लॉकरों में बंद अपने के आने का इंजतार कर रहीं है 70 लोगों की अस्थियां

Wed, 16 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
lokero me band apno ke aane ka intjar kr rhi  hai 70 logo ki astiya
लॉकरों में बंद अपनों के आने का इंतजार कर रहीं हैं 70 लोगों की अस्थियां
विज्ञापन

झांसी। कोरोना की दूसरी लहर के हमले से हुई मौतों ने लोगों को काफी दहशत में डाल दिया था। जिसके चलते लोग कोरोना काल के दौरान अपनों की अंतिम यात्रा में भी जाने से परहेज कर रहे थे। परिजन भी किसी तरह से दाह संस्कार की रस्म को अदा कर रहे थे। आलम यह है कि शहर के श्मशान घाटों के लॉकरों में लगभग सत्तर से अधिक लोगों की अस्थियां रखी हुई हैं। जिनको लेने अब तक उनके परिवार का कोई नहीं आया है।

किसी भी व्यक्ति की मौत के दौरान अंतिम संस्कार कर विधि विधान के साथ अस्थियों को तीर्थ स्थानों पर बहने वाली पवित्र नदियों में विसर्जित किया जाता है। संक्रमण की दूसरी लहर के दस्तक देते ही मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा देखने को मिल रहा था। वहीं, मौतों के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे थे। शहर वासियों में कोरोना का खौफ इतना था कि लोग सामान्य तरीके से हुई मौत के बाद उनकी शवयात्रा में जाने से बच रहे थे। संक्रमण व सामान्य मौत होने पर भी परिजनों द्वारा मुक्तिधाम में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। ऐसे में शहर के श्मशानों में लोगों की अस्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया था। संक्रमण की गति थमते ही अब कई लोग अस्थियां लेने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन शहर के कई मुक्तिधाम में अब तक सत्तर से अधिक लोगों की अस्थियां लॉकरों में रखी हुई हैं, जिन्हें अब तक लेने कोई नहीं आया है। नंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम के केयर टेकर विशाल किशोर ने बताया की संक्रमण चरम पर होने के दौरान मौतें भी अधिक हो रही थी। जिसके चलते लोग शमशान के अंदर तक आने से बच रहे थे। पहले कई लोगों की अस्थियां रखी हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed