फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Locks of three houses in Ramlila City broken, jewellery and cash worth lakhs stolen

Jhansi News: रामलीला सिटी में तीन घरों के टूटे ताले, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Fri, 28 Nov 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Locks of three houses in Ramlila City broken, jewellery and cash worth lakhs stolen
झांसी। चोरों ने बुधवार रात पॉश कालोनी रामलीला सिटी को निशाना बनाया। एक साथ तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने गेट बंद कॉलोनी के गार्डों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर कॉलोनी के पीछे से घुसे थे।
विज्ञापन

नवाबाद थाने के करगुवां जी जैन मंदिर के पीछे स्थित रामलीला सिटी नाम से गेट बंद कॉलोनी है। यहां मकान नंबर 51 में रहने वाले विवेक कुमार बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। उसकी पोस्टिंग धुरइया कंपोजिट विद्यालय में है। विवेक ने बताया कि कोंच में शादी होने के कारण वह परिवार के साथ गांव गरौठा गया था। 24 नवंबर को मौसी की नातिन की शादी थी, इस कारण वह कोंच चला गया। बुधवार शाम लौटकर आया तो देखा कि मकान के अंदर कमरे का दरवाजे का ताला टूटा था। चोर अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, चांदी की पायलें व 70 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वहीं उसके फ्लैट के ऊपर आगरा निवासी डॉ अनू चौधरी किराये पर रहती हैं। 24 नवंबर को उनकी शादी थी, इस कारण वह भी आगरा चली गई थीं। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर तीन कीमती घड़ी व अन्य सामान चोरी कर लिया। साथ ही उनके मकान से सटे मकान नंबर 52 में रहने वाले पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मी कृष्ण मोहन लाल श्रीवास्तव के सूने मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ किलो की चांदी व सोने की ज्वैलरी के अलावा बेटी की शादी में व्यवहार के रूप में आई नकदी आदि चोरी कर भाग गए। कृष्ण मोहन बेटी के रिसेप्शन में शामिल होने केरल गए हैं। उनके लौटने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। एक साथ चोरी की तीन घटनाओं से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


000000
कॉलोनी में 30 मिनट रहे चोर
रात के समय चोर कॉलोनी के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। जबकि आधे घंटे के बाद निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि चोरों ने केवल उन्हीं घरों को निशाना बनाया जो शादी समारोह में गए थे। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर जल्द चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि रामलीला सिटी गेट बंद कॉलोनी है। जहां दिन व रात में गार्ड तैनात रहते हैं। उक्त कॉलोनी में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने छानबीन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मुंह ढंके हुए दो से तीन चोर दिखाई दिए हैं। संभवत: वह पीछे के रास्ते से आए थे। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed