फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lockdown in home , playing chess, ceram

कोई खेल रहा लूडो-कैरम, तो कोई करा रहा डांस प्रैक्टिस

Wed, 25 Mar 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
lockdown in home , playing chess, ceram
फोटो फीचर-----------लोगों द्वारा भेजे गए फोटो
झांसी। कोई कैरम खेल रहा है, तो कोई लूडो खेलकर बच्चों का टाइमपास करा रहा है। किसी ने डांस की प्रैक्टिस शुरू करा दी है, तो कोई बच्चों को बहलाने के लिए उनके साथ वीडियो गेम खेल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर स्कूल बंद हैं। वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बच्चों को घरों में रोकने में मम्मियाें को तमाम मशक्कत करनी पड़ रही है। बच्चों का मनोरंजन करने के लिए कोई मां खेल खेल रही है, तो कोई कहानियां सुना रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर सब जागरूक हो गए हैं। बुजुर्गों और बच्चों को खतरा अधिक है। बच्चों को घर में रोकने के लिए मम्मियों को कवायद करनी पड़ रही है। घरों में लूडो, कैरम, सांप सीढ़ी और शतरंज के दिन आ गए हैं। माएं बच्चों का टाइमपास कराने के लिए उनके साथ तमाम इनडोर गेम खेल रही हैं। घर के कामों से फ्री होने के बाद मां को बच्चों को बहलाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है, ताकि वे घर से बाहर जाने की जिद न करें। इसके साथ ही कोई घर में डांस प्रैक्टिस करा रहा है, तो कोई पढ़ाई कराकर बच्चों को घर में रोक रहा है। बच्चों की धमाचौकड़ी से घर के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

---------
कहती हैं मम्मियां
बच्चों को स्टडी करा रहे हैं। उनको डांस की प्रैक्टिस शुरू करा दी है। ताकि वे बाहर जाने की जिद न करें।- सीमा दुबे
------------
घर के काम से फ्री होकर बच्चोें के साथ गेम खेलते हैं। उनको दोपहर में सुलाने की कोशिश करते हैं।- श्वेता
-------------
बच्चों को गेम्स खिला रहे हैं। इसके साथ ही उनको वीडियो गेम खिला रहे हैं। बाहर जाने की मनाही है।- सोनिया दुबे
---------
टीवी और मोबाइल के जरिए बच्चों का टाइम पास करा रहे हैं। ताकि उनका बाहर जाने का मन न करे।- वंदना जैसवाल
---------
बच्चे बाहर जाने की जिद करते हैं। इस पर उनको कोरोना वायरस के बारे में बताते हैं। बच्चे भी समझ रहे हैं।- साधना चौहान
----------
बेटा समझदार है। टीवी पर कोरोना वायरस के बारे में बताया जा रहा है। बच्चे खुद भी बाहर जाने से डर रहे हैं।- आरोहिता तिवारी
----------
बच्चे इनडोर गेम खेलकर टाइमपास कर रहे हैं। उनके साथ हम भी खेलते हैं। हमारा भी मनोरंजन हो जाता है।- अंजना जैन
--------
बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में बता रहे हैं। ताकि वे बाहर जाने से डरें। बच्चे भी खुद परहेज कर रहे हैं।- सविता सोनी
----------
बच्चों को बाहर जाने से रोकने के लिए उनकी मनपसंद की डिश बना रहे हैं। घर का काम भी आजकल बढ़ गया है।- सपना अरोरा
------
कोरोना वायरस के चलते दिनचर्या बदल गई है। बच्चों की भी दिनचर्या में बदलाव हुआ है। बाहर जाने से रोक रहे हैं।- पूनम झा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed