{"_id":"5ebc4f038ebc3e906d3ce5d0","slug":"lock-down-jhansi-news-jhs1666694160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच जारी है सफर, भूख- प्यास भी नहीं थाम पा रही मजदूरों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच जारी है सफर, भूख- प्यास भी नहीं थाम पा रही मजदूरों के कदम
Thu, 14 May 2020 02:53 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू होते हालात...
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश से मजदूर व कामगारों के आने का सिलसिला बुधवार को भी बना रहा। भूख- प्यास भी उनके कदम नहीं थाम पा रही है। सैकड़ों श्रमिक पैदल तो तमाम ट्रक में सवार होकर गुजरे। कार, ऑटो, बाइक व साइकिल से भी लोग लगातार हाईवे से गुजरते रहे। 12 हजार से अधिक लोगों ने रक्सा बॉर्डर पार किया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के अलग- अलग जिलों में फंसे मजदूर व कामगार अपने घर वापस लौट रहे हैं। प्रतिदिन हजारों प्रवासी श्रमिक शिवपुरी हाईवे पर एमपी व यूपी सीमा को जोड़ने वाले रक्सा बॉर्डर को पार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को 100 से अधिक ट्रकों में सवार होकर मजदूर रक्सा बॉर्डर से गुजरे। सभी ट्रक लोगों से ठसाठस भरे थे। वे भूख प्यास से बेहाल थे। उनका दर्द साफ झलक रहा था। जो पैदल जा रहे थे उनका तो और भी बुरा हाल था।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन सवारों के नाम व अन्य जानकारी एकत्रित कर आगे के लिए जाने दिया । जबकि पैदल लोगों को बसों में बिठाकर आगे के लिए रवाना किया गया। जिनको उत्तर प्रदेश के ही दूसरे जिलों में जाना था उनको तो बस मिल गई।
जबकि मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में जा रहे लोगों को पैदल ही अपना सफर जारी रखना पड़ा। निगरानी के लिए पुलिस, आरटीओ व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे।