फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lighting in houses, worship laxmi and ganesh

घरों में जले दीप, लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृद्धि

Thu, 04 Nov 2021 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
lighting in houses, worship laxmi and ganesh
झांसी में दीपावली पर ओम शान्ति नगर में अनार चलाते नागरिक। अमर उजाला
घरों में जले दीप, लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक मास की अमावस्या पर समूचा महानगर रंग बिरंगी रोशनी व दीपों के प्रकाश से सराबोर रहा। शाम होते ही घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, गणेश जी व मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की और त्योहार का पूरा आनंद लिया।
प्रकाश का पर्व दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तैयारियां शुरू हो गई थी। आंगन और मुख्य द्वार पर महिलाओं व बालिकाओं ने सुबह आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके साथ ही त्योहार के व्यंजन भी बनाए गए वहीं अन्य लोगों ने मानिक चौक, बड़ा बाजार, सीपरी, सदर बाजार में पूजा की सामग्री में ग्वालिन, मिट्टी के दीये, डबलियां, हाथ से बने लक्ष्मी गणेश के चित्र, खील बतासा और मिठाइयाें की खरीदारी की। बच्चों और युवाओं ने आम, अशोक के पत्तों से बने वंदनवारों और फूलों के अलावा बिजली की रंग बिरंगी झालरों से अपने घरों को सजाया। दोपहर को शुभ मुहूर्त में कारखानों में मशीनों व बहीखातों की विधिवत पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने कर्मचारियों को आकर्षक उपहार दिए।
विज्ञापन

इधर शाम होते ही घरों में शुभ मुहूर्त में पूजा का क्रम शुरू हो गया। बच्चे व युवा नये-नये कपड़े पहनकर अलग ही छटा बिखेर रहे थे। पर्व का उल्लास सभी लोगों के चेहरों पर चमक रहा था। विधि विधान से पूजा आरती के बाद बच्चों व युवाओं ने अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किये और आतिशबाजी का आनंद उठाया। इससे अमावस्या की रात रंग बिरंगी हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed