फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Light meter take owner for bill

बिजली मीटर रीडरों को मिलेगा बिल राशि जमा करने का अधिकार

Wed, 23 Dec 2020 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Light meter take owner for bill
झांसी। बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्र के मीटर रीडरों को मौके पर ही बिल राशि लेने का अधिकार देने जा रहा है। जनवरी से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में अभी 1.59 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 56 हजार ही नियमित बिल जमा करते हैं। बाकी उपभोक्ताओं पर 540 करोड़ का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 35 सबस्टेशन हैं, जिनसे 1.59 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 56 हजार उपभोक्ता ही नियमित बिल जमा कर रहे हैं। बाकी 1.03 लाख उपभोक्ताओं पर 540 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल बनाने की जिम्मेदारी पेस कंप्यूटर कंपनी के पास है। कंपनी ने बिल बनाने के लिए 94 मीटर रीडर लगा रखे हैं। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए अब मीटर रीडरों को मौके पर ही बिल जमा करने का अधिकार देने जा रहा है। इस व्यवस्था में उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कार्यालय तक नहीं जाना होगा। मीटर रीडर मौके पर ही ऑनलाइन भुगतान जमा कर देंगे। बदले में मीटर रीडरों को कमीशन मिलेगा। दो हजार रुपये तक का बिल जमा करने पर बीस रुपये मिलेंगे। दो हजार से अधिक बिल जमा कराने पर तीस रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह ने बताया कि जनवरी से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed