{"_id":"5c27d64cbdec2256e0515313","slug":"light-canection-cut-it-and-not-give-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काट रहे, पर नहीं दे रहे पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काट रहे, पर नहीं दे रहे पर्ची
Sun, 30 Dec 2018 01:47 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
light pol
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग बिल की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के अभियान चलाकर कनेक्शन काट रहा है लेकिन इसमें नियमों की अनदेखी की जा रही है। नियमानुसार उपभोक्ता को कनेक्शन काटने से पहले विभाग की ओर से पर्ची दी जानी चाहिए, लेकिन वो नहीं दी जा रही है।
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को पंचवटी सबस्टेशन से जुड़े उन्नाव गेट में रहने वाले रामलाल का आठ हजार रुपये बकाया होने पर बिना बताए कनेक्शन काट दिया। देर शाम तक जब उनके घर की बिजली गुल रही, तब उनको कनेक्शन कटने का पता चला। शनिवार को उन्होंने सबस्टेशन पर पहुंचकर बताया कि उनको दो महीने से बिल नहीं मिल रहा है। इस कारण वह बकाया जमा नहीं कर सके। कनेक्शन काटने से पहले भी उनको कोई जानकारी नहीं दी गई।
दरअसल, बिजली विभाग अगर बकाया पर कनेक्शन काटता है तो वह नियम के तहत उपभोक्ता को तीन पर्चियों में से एक पीले रंग की रसीद देगा, जिसमें कनेक्शन कटने का कारण स्पष्ट होगा। लाल रंग की पर्ची उपखंड कार्यालय और सफेद रंग की पर्ची कनेक्शन बुक के साथ जमा हो जाती है। उपभोक्ता द्वारा बिल जमा करने पर पीले रंग की रसीद और जमा बिल की फोटो कॉपी सबस्टेशन पर जमा करने पर कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। मगर, इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। सबस्टेशनों पर तैनात संविदा कर्मचारी नियमों की अनदेखी कर कनेक्शन काट रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
कनेक्शन काटते वक्त उपभोक्ता को पीले रंग की पर्ची देना अनिवार्य है। अगर उपभोक्ता न मिले तो उसके घर के बाहर पर्ची चस्पा कर उसकी फोटो खींचने के आदेश हैं। अगर कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता है तो उसकी शिकायत संबंधित उपखंड अधिकारी या अधिशासी अभियंता से की जा सकती है। - गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता (प्रथम)।
तीन महीने में कटे आठ हजार कनेक्शन
महानगर में एक लाख चार हजार उपभोक्ता हैं। विभाग अक्तूबर से लगातार बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चला रहा है। अभी तक पांच हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसमें अभी तक तीन हजार ने ही बकाया जमा किया है।