फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   light and sound show

आमदनी नहीं होने पर भी चल रहा किले का लाइट एंड साउंड शो

Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
light and sound show
light and sound show
झांसी। किले में महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा को बयां करने के लिए लगभग एक दशक से पहले लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया गया था। जिसमें भारतीय व विदेशी के लिए दो शो संचालित किए जाते है। लेकिन इसके बाद भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आमदनी नहीं होने पर इसका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 19 नवंबर 2008 को दुर्ग के भीतर लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया गया था। शो में फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन व अभिनेता ओमपुरी की आवाज में 1857 के गदर की दास्तां को बया किया जाता है। भारतीय के लिए शो का टिकट पचास रुपये व विदेशी सैलानियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। शुरूआत में तो लोगों ने शो को देखने में काफी रुचि दिखाई लेकिन अब शो में गिने चुने ही लोग आते हैं। वहीं विदेशी सैलानी भी शो को देखने में रुचि नहीं दिखा रहे है। किले में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण शो को जनरेटर द्वारा संचालित करना पड़ता है। जिस पर पांच सौ रुपये व्यय होता है। जेडीए द्वारा शो को संचालित करने के लिए दो ऑपरेटर, एक अवर अभियंता, क्लर्क व अनुचर को भी अतिरिक्त मानदेय अदा करना पड़ता है। वहीं, शो के टिकटों की आय का चालीस फीसदी पुरातत्व विभाग को अदा करना पड़ता है। जिसके चलते आमदनी कम होने के बाद भी शो को संचालित करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए शो को आमदनी कम होने के बाद भी संचालित किया जा रहा है। जल्द ही शो को डिजिटल करने की योजना को तैयार किया जाएगा। जल्द ही शो को डिजिटल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed