फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life imprisonment to two sons of retired sub inspector for murder

Jhansi News: रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के दो बेटों को हत्या में आजीवन कारावास

Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two sons of retired sub inspector for murder
- न्यायालय ने सात साल पुराने मामले में सुनाया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश जयतेंद्र कुमार की अदालत ने हत्या का आरोप सिद्ध होने पर पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के दो बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जमीनी रंजिश में दोनों ने गांव के ही एक युवक को बंदूकों की बटों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था। न्यायालय ने सात साल पुराने मामले में फैसला सुनाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर ने बताया कि बड़ागांव के ग्राम मड़ोरा निवासी भगवान सिंह यादव ने बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि पांच मई 2016 की रात तकरीबन 12 बजे उनका भाई अंगद सिंह घर से जानवरों के बाड़े में सोने जा रहा था। इसी बीच जमीनी रंजिश के चलते गांव में रहने वाले पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर जगदीश के बेटे कमल और जयपाल ने उस पर हमला बोल दिया था। दोनों ने बंदूकों की बटों से बेरहमी से उसके सिर पर प्रहार किए थे। घटना में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेडिकल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त कमल और जयपाल को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, जिसकी अदायगी न करने पर दोनों को एक-एक साल का अर्थदंड भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस घटना में दोनों सगे भाइयों के अलावा उनके पिता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर जगदीश व मां कपूरी देवी को भी आरोपी बनाया गया था, जिन्हें न्यायालय ने बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed