फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life imprisonment for three including two brothers in the murder of retired soldier

रिटायर्ड फौजी की हत्या में दो भाइयों समेत तीन को आजीवन कारावास

Wed, 09 Mar 2022 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for three including two brothers in the murder of retired soldier
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश जयतेंद्र कुमार की अदालत ने हत्या का आरोप सिद्ध होने पर दो सगे भाइयों समेत तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गुरसराय में नौ साल पहले घर में घुसकर बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर ने बताया कि थाना गुरसराय के कटरा निवासी ओमप्रकाश ने 23 अगस्त 2012 को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि फौज से रिटायर होने के बाद उसके पिता कालीचरण सरकारी राशन की दुकान चला रहे थे। 23 अगस्त की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वह दुकान बंद कर घर पर बैठे हुए थे। इसी दरम्यान मुहल्ले के नाथूराम, नोरे उर्फ राम सिंह तथा बृजेश उर्फ भालू आ पहुंचे। गाली - गलौज करते हुए उन्होंने पिता पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। पिता लहूलुहान होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पिता कालीचरण विपक्षियों के खिलाफ एक मुकदमे में गवाह थे। विपक्षी गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। न मानने पर उन्होंने हत्या कर दी। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अभियुक्तों में नाथूराम व नोरे सगे भाई हैं।
विज्ञापन

न्याय मिलने का था पूरा भरोसा: कमला
झांसी। अदालत के फैसले पर मृतक फौजी के परिजनों ने खुशी जाहिर की। पत्नी कमला देवी ने कहा कि फैसला भले ही देर से आया, लेकिन एकदम सही आया। न्यायिक प्रक्रिया पर उन्हें शुरुआत से ही पूरा भरोसा था। अदालत ने हत्यारों को उनके सही अंजाम पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed