{"_id":"65da3ae9268b205d850dc8d4","slug":"licenses-of-three-vendors-selling-fake-pesticides-suspended-notice-to-ten-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103913-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फर्जी कीटनाशक बेच रहे तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, दस को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फर्जी कीटनाशक बेच रहे तीन विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, दस को नोटिस
Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में शनिवार को कृषि विभाग ने कीटनाशक विक्रेताओं के यहां जांच की। इसमें तीन दुकानों पर फर्जी कीटनाशक बिकते पाए गए। इसके बाद तीनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। वहीं, अन्य दुकानों से कीटनाशक के सैंपल भी लिए गए।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने थाना समाधान दिवस के दौरान टीम गठित कर कीटनाशक विक्रेताओं के यहां जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवर रेटिंग को सख्ती से रोकने को भी कहा था। इसके बाद कृषि विभाग ने तीन टीम गठित कर पूरे जिले में दुकानों पर जांच की। इसमें मऊरानीपुर के कमाल बीज भंडार, किसान बीज भंडार और आशा बीज भंडार पर फर्जी कीटनाशक बिकते पाए गए। जिसके बाद तीनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। वहीं, चार दुकानों से टीम ने कीटनाशक के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा। इसके अलावा दस विक्रेताओं को कागज पूरे न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
--
वर्जन
जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। कीटनाशक की दुकानों पर गड़बड़ी मिली तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, झांसी