फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Legislative Council elections: 3828 voters will vote in 37 booths

विधान परिषद चुनाव: 37 बूथों पर 3828 मतदाता करेंगे मतदान

Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: 3828 voters will vote in 37 booths
झांसी। झांसी-जालौन-ललितपुर एमएलसी सीट के लिए मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरओ रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में उम्मीदवारों के साथ बैठक हुई। इस दौरान आरओ ने उम्मीदवारों को बताया कि झांसी में 16 बूथ, जालौन में 12 बूथ एवं ललितपुर में 8 बूथ बनाए गए हैं। झांसी में 16 बूथ में 8 बूथ ब्लॉक में जबकि एक बूथ जिला पंचायत कार्यालय में एवं दूसरा बूथ नगर निगम में बनाया जाएगा। जनपद झांसी में कुल 1395 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जबकि जालौन में 1413 एवं ललितपुर में 1020 वोट हिस्सा लेंगे। आरओ ने बताया कि सिर्फ अनपढ़ एवं दृष्टिहीन मतदाताओं को ही हेल्पर दिया जाएगा। पोलिंग पाटी के अतिरिक्त किसी को भी हेल्पर बनाया जा सकेगा। उम्मीदवार सिर्फ उन्हें ही अपना मतदान अभिकर्ता बना सकेंगे जिसके खिलाफ कोई अपराधिक मुकदमा नहीं होगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार सिंह, भाजपा उम्मीदवार रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन, सपा उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह एवं निर्दलीय उम्मीदवार तेज प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीकेडी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
झांसी में पोलिंग पार्टियां बुंदेलखंड महाविद्यालय से रवाना की जाएंगी। यहीं पर स्ट्रांग रूम को भी रखा जाएगा। मतपेटिका की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। आरओ रविंद्र कुमार के मुताबिक यहीं पर मतगणना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

किसी उम्मीदवार ने वापस नहीं लिया पर्चा
पर्चा वापसी के आखिरी दिन किसी भी उम्मीदवार की ओर से पर्चा वापस नहीं लिया गया। पर्चा वापस न लेने पर अब भाजपा उम्मीदवार रमा निरंजन एवं सपा उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई पड़ रहा है। दोनों ही नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed