फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   law student jumped into a pond and committed suicide in Jhansi

शादी की सालगिरह के बाद दी जान: मैसेज किया- पापा मुझे माफ कर दो... मेरी बेटी का ख्याल रखना, फिर तालाब में कूदा

Fri, 26 May 2023 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 May 2023 01:08 PM IST
सार

झांसी में एक छात्र ने कर्ज से परेशान हो तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात  को तालाब किनारे उसकी बुलेट, मोबाइल और चप्पल मिलीं थीं। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद उसकी लाश निकाली।

विज्ञापन
law student jumped into a pond and committed suicide in Jhansi
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार के भोजला गांव निवासी विधि छात्र ने कर्ज से परेशान होकर गांव के बाहर तालाब में कूदकर जान दे दी। पिछले 18 घंटे से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। बुधवार रात तालाब किनारे उसकी बुलेट, मोबाइल और चप्पल मिलीं थीं। तालाब में गोताखोरों के तलाशने के बाद उसकी लाश बरामद हुई। 
विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस का कहना है कि युवक का कई लोगों से पैसों का लेन-देन था। इस वजह से वह परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। भोजला गांव निवासी आनंद यादव का बड़ा बेटा नीलू (28) प्राइवेट संस्थान से एलएलबी कर रहा था। पिता खेती किसानी समेत जमीन का कारोबार करते हैं। 
विज्ञापन


नीलू भी उनका हाथ बंटाता था। बुधवार सुबह नीलू झांसी जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब दो बजे पत्नी ने जब फोन लगाया तो नंबर बंद था। शाम को जब उसके बारे में कुछ मालूम नहीं चला तब परिजनों ने तलाश शुरू की। दोस्तों से उसके बारे में पूछा लेकिन, कोई कुछ नहीं बता सका। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे नीलू की बुलेट तालाब किनारे खड़ी मिली। बुलेट पर कपड़े में लिपटा मोबाइल भी रखा था। उसके करीब सौ मीटर दूर तालाब किनारे नीलू की चप्पल बरामद हो गई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने सीपरी बाजार पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह गोताखोरों की मदद से नीलू की तालाब कराई गई। 
 

आधे घंटे तलाशने के बाद नीलू का शव तालाब से बरामद हो गया। उसकी मौत की सूचना मिलने ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिखलते मौके पर पहुंंच गए। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला है कि नीलू का कुछ लोगों के साथ पैसों का लेन-देन था। इस वजह से उसने सुसाइड की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 

पापा मुझे माफ कर दो...मेरी बच्ची का ख्याल रखना
तालाब के पास से पुलिस ने नीलू का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड से पहले उसने परिवार के लोगों को दो मैसेज भेजे। एक मेसेज उसने अपने पिता आनंद को भेजा। इसमें नीलू ने लिखा कि मुझे माफ कर दें, मेरी बच्ची का ख्याल रखना। हालांकि यह मैसेज रात करीब साढ़े ग्यारह बजे डिलीवर हुआ जबकि रात करीब दस बजे ही मोबाइल और बुलेट तालाब के पास से बरामद हो गई थी। 

संभावना जताई जा रही है कि नेटवर्क न होने से यह मैसेज काफी देर से डिलीवर हुआ। वहीं, दूसरा मैसेज उसने अपने भाई को भेजा। इसमें उसने अपने तकादे वाली बात लिखी। उसने लिखा कि उसे कुछ लोगों से पैसे लेना है जबकि कुछ को देना है। तकादे वाले लोग घर आते हैं, जिससे वह उबर नहीं पा रहा। सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक करीब आठ-दस लाख रुपये की देनदारी बताई जा रही है।

दो दिन पहले ही धूमधाम से मनाई थी शादी की सालगिरह
नीलू के चचेरे भाई बलराम के मुताबिक नीलू बेहद मिलनसार स्वभाव का था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके डेढ़ माह की बच्ची है। दो दिन पहले ही उसने धूमधाम से शादी की साल गिरह मनाई। पत्नी और पूरे परिवार को लेकर वह ओरछा गया था। इस दौरान किसी को भी नीलू के इतने बड़ा फैसला लेने का आभास तक नहीं था। दो भाइयों में नीलू बड़ा था। छोटा भाई कुलदीप भी साथ में व्यापार करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed