फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Law and order of the state has collapsed: Pradeep

ध्वस्त हो गई सूबे की कानून-व्यवस्था : प्रदीप

Wed, 18 Sep 2024 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Law and order of the state has collapsed: Pradeep
फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्य आतिथ्य पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के लिहाज से उप्र में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पूरे देश में सूबा जुर्म की राजधानी बन गया। महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हो रहे हैं। झांसी में दुष्कर्म जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी ने अपराध नियंत्रित करने में सरकार को विफल ठहराया। कहा, साइबर क्राइम के मामले बढ़ गए। जैन मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं हुआ। महासचिव जयप्रकाश पाल ने कहा अवैध खनन भी तेजी से हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुरेंद्र सिंह, एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव राहुल रिछारिया, अनुज मिश्रा, भगवान दास कोरी, शिवनारायण सिंह परिहार, ललितपुर अध्यक्ष राकेश रजक, जालौन अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, रिहान सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह यादव, इदरीस खान, मुकेश अग्रवाल, सरल भदौरिया, नेहा तिवारी, राजपाल सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मनीराम कुशवाहा एवं आभार शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed