फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Last year put plant not search

पिछले साल लगाए गए पौधे ढूंढे नहीं मिल रहे...अब दोबारा से पौधरोपण-पौधरोपण खेलेगी मशीनरी

Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Last year put plant not search
झांसी। जिले में पौधरोपण के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। जिले में हर साल लाखों की संख्या में पौधे लगाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीन से पौधे गायब हैं। वहीं नगर निगम ने पौधरोपण में बड़ा कारनामा कर दिया। पिछले साल नगर निगम ने 130 एकड़ में 57 हजार पौधे लगाए थे, लेकिन देखरेख न होने से सारे पौधे मर गए। अब फिर से नगर निगम उसी जमीन पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवा रहा है। इस तरह के हालात किसी एक जगह नहीं बल्कि सरकारी विभागों ने जहां भी पौधरोपण किया था वहां पौधे खत्म हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पौधरोपण के लिए हर साल बड़ा बजट खर्च होता है। वन विभाग के नेतृत्व में अन्य विभाग पौधरोपण कराते हैं। पिछले साल वन महोत्सव के तहत महानगर में नगर निगम ने 28 स्थानों पर 75 हजार पौधे लगाए थे। जिसमें गरिया गांव में 130 एकड़ जमीन पर 57500 पौधे लगाए गए। मगर इनकी देखरेख नहीं हुई। हालात यह हुुए कि पौधों को पानी नहीं मिला और पौधे मर गए। अब इस बार फिर नगर निगम ने फिर से 130 एकड़ भूमि को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया है। यहां पर पिछले साल लगाए गए पौधे गायब हैं। वहीं कर्मचारी नए पौधों के लिए गड्ढा खोद रहे हैं। आलम यह है कि नए पौधे भी सूखे और मरे हुए मंगाए गए हैं। नगर निगम अधिकारी बड़े बजट को ठिकाने लगाकर हरियाली बिखेरने के सपने को चूर-चूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहीं ट्री गार्ड गायब, तो कहीं पौधे
महानगर में नगर निगम हरित पट्टी विकसित की हुई है। डिवाइडरों और सड़क किनारे ट्री गार्ड लगाकर पौधों को सहेजने की कवायद की गई है। मगर तमाम जगहों पर ट्री गार्ड खाली खड़े हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर ट्री गार्ड गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जियो टैगिंग भी फेल
जिले में हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं। वन विभाग हर साल इन पौधों की जियो टैगिंग का दावा करता है। ऑनलाइन सेटेलाइट मॉनिटरिंग के दावे होते हैं। थर्ड पार्टी सत्यापन तक होता है, मगर कितने पौधे बच सके, इसकी रिपोर्ट कभी सामने नहीं आती है। बताया जाता है कि सत्यापन और टैगिंग सब कागजी कार्यवाही में सिमटकर रह जाती है।
पिछले साल पांच साल में मंडल में लगे पौधे
साल पौधों की संख्या (लाख में)
2016 12.99
2017 3.97
2018 11.32
2019 23.83
2020 50.09
इस बार 60 लाख पौधे लगाएंगे
जिले में इस बार 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए विभागों ने तैयारियां की हुई हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सिमरधा बांध पर पौधरोपण कराया जाएगा। इस बार वन विभाग 37 लाख और अन्य विभागों को 23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

महानगर में जहां भी पौधरोपण किया जाता है, उनको रोज पानी दिया जाता है। गरिया गांव में काफी जगह खाली रह गई थी। वहां पर पौधे लगाए जा रहे हैं। पिछले साल के पौधरोपण के बारे में जानकारी नहीं है।
एमके सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed