फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lanbe dampaty ke liye kiya tha vighnharta ke samaksh vivah

लंबे दांपत्य के लिए किया था विघ्नहर्ता के समक्ष विवाह

Tue, 17 May 2016 02:02 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 17 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
lanbe dampaty ke liye kiya tha vighnharta ke samaksh vivah
लंबे दांपत्य के लिए किया था विघ्नहर्ता के समक्ष विवाह - फोटो : demo
झांसी। मनु एवं गंगाधर राव के विवाह स्थल के  लिए गणेश मंदिर का चयन भी ऐसे ही नहीं हो गया, बल्कि इसके लिए भी राज परिवार एवं उनके अति विश्वास पात्र सिपहसलारों में लंबी मंत्रणा हुई। पहली पत्नी के निधन से झटका खाए गंगाधर राव को सभी ने सलाह दी कि लंबे दांपत्य जीवन के लिए गणेश मंदिर में ही विध्नहर्ता के समक्ष मनु से विवाह करें।
विज्ञापन

नयनतारा देसाई द्वारा लिखित मराठी पुस्तक रण रागिणी में विवाह अवसर के  कई प्रसंगों का विस्तृत वर्णन है। गंगाधर राव के विवाह का मुहूर्त घोषित होते ही किले के राजमहल में रंग रोगन प्रारंभ हो गया। इस दौरान राज परिवार एवं अति विश्वस्त जनों की बैठक में गंगाधर राव से निवेदन किया गया कि वह अपनी शादी गणेश मंदिर में करें। इस पर गंगाधर राव ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि राज परिवार को यह शोभा नहीं देगा कि राजा की शादी मंदिर में हो। श्रीमंत बाजीराव हंसेंगे। तब उनके विश्वासी जनों ने पुन: कहा आपका पहला विवाह राज महल में हुआ और रमाबाई (पहली पत्नी) जल्द स्वर्गवासी हो र्गइं। इसलिए विघभनहर्ता गणेश के समक्ष विवाह करें। इस मत को आदर देकर गंगाधर राव ने सहर्ष सहमति दे दी।
विज्ञापन

इसके पश्चात मंदिर को सजाया गया। मंदिर के ठीक सामने आलीशान शामियाना खड़ा किया गया, ताकि मेहमान बैसाख की तपती गर्मी से बच सकें। गणेश मंदिर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर पुष्प माला लिए चांदी के हाथी की प्रतिमाएं एवं मंदिर परिसर के अंदर सोने के वंदनवार लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के समीप ही ठहरा था मोरोपंत परिवार
महाराष्ट्र गणेश मंदिर कमेटी के सचिव गजानन खानवलकर के मुताबिक रानी एवं उनके पिता मोरोपंत के परिवार को मंदिर के सामने स्थित बाडे़ में ठहराया गया था, जो संभवत: दुर्गाबाई की हवेली मानी जाती है। इसी दौरान रानी ने पहली बार यहां गंगाधर राव को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed