फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur to Khajuraho Paving the way for trains

ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ

Tue, 21 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Lalitpur to Khajuraho Paving the way for trains
trai, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। ललितपुर-टीकमगढ़ रेल लाइन को खजुराहो से छतरपुर के मध्य डाली गई नई रेल लाइन का निरीक्षण सोमवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त (नॉर्थ ईस्ट सर्किल) एसके बाजपेयी ने किया। सूत्रों के मुताबिक ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेनों के संचालन की मंजूरी देने की संभावना है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों के लोग आज भी आवागमन के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर हैं। मध्य प्रदेश से जुड़े टीकमगढ़ से खजुराहो के मध्य आने वाले कस्बे भी इस समस्या से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए रेल प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


इसी पहल के तहत ललितपुर से टीकमगढ़ के मध्य 52 किलोमीटर रेलवे ट्रैक तैयार होने के बाद टीकमगढ़ से खजुराहो को जोड़ने की योजना तैयार की गई थी। ललितपुर से खजुराहो की दूरी 175 किलोमीटर व टीकमगढ़ से खजुराहो की दूरी 123 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में ललितपुर व टीकमगढ़ रेल मार्ग पर एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन झांसी से हो रहा है। विगत 28 मार्च को मुख्य संरक्षा आयुक्त ने टीकमगढ़ से नजदीक खरगापुर से छतरपुर के मध्य करीब 110 किलोमीटर नई रेल लाइन का निरीक्षण करने के उपरांत ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दे दी थी। सोमवार को मुख्य संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन से झांसी से खजुराहो पहुंचे।


इसके बाद उन्होंने स्पेशल ट्रेन से खजुराहो से छतरपुर के मध्य बचे पंद्रह किलोमीटर रेल लाइन के टुकड़े का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल भी उनके साथ थे। चीफ सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी मिलने के साथ ही ललितपुर से खजुराहो तक ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed