फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lako fukenge tv marga dashann

लाखों फुंकेंगे तब मरेगा दशानन

Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
lako fukenge tv marga dashann
rawan, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
शुक्रवार को महानगर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। कई स्थानों पर असत्य का प्रतीक रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के  बारूद से भरे पुतलों का दहन होगा। आयोजकों के अनुसार शहर के क्राफ्ट मेला मैदान में रावण दहन में छह लाख, सदर में चार लाख, प्रेमनगर में दो लाख और सीपरी में भी लगभग इतना ही खर्च होगा।
विज्ञापन


सदर बाजार के जिमखाना मैदान में शाम पांच बजे से विजयादशमी का उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। यहां रावण का 45 फीट, तो कुंभकर्ण और मेघनाद के  40 - 40 फीट ऊंचे पुतलों का दहन होगा। इस दौरान उरई, जालौन के आतिशबाज अपनी आतिशबाजी का आकर्षक प्रदर्शन करेंगे। श्री रामलीला कमेटी सदर बाजार के कार्यवाहक अध्यक्ष विकास खत्री के मुताबिक रावण दहन में खर्च लगभग चार लाख रुपये आएगा।  इधर किला क ी तलहटी स्थित क्राफ्ट मेला मैदान में साढे़ पांच बजे से विजयादशमी का पर्व शुरू हो जाएगा। बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के मुख्य आयोजक अशोक जैन के अनुसार 70 फीट का रावण, तो कुंभकर्ण व मेघनाद के विशालकाय पुतलों के अलावा सोने की लंका भी दहन होगा।
विज्ञापन


इस पर छह से सात लाख का खर्च आएगा। इसी प्रकार से प्रेमनगर नगरा में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन होगा। श्री रामलीला प्रेमनाट्य समिति प्रेमनगर के संचालक सियाराम शरण चतुर्वेदी के अनुसार आयोजन पर करीब दो लाख रुपये खर्च आएगा। दर्शकों को इस दौरान आतिशबाजी के आकर्षक नजारे आसमान में देखने को मिलेंगे। वहीं, सीपरी के हीरोज ग्राउंड और कारगिल पार्क में धूमधाम से आयोजन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्तियों का विसर्जन आज
झांसी। मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन आज महानगर में कई स्थानों पर होगा। श्रद्धालु लक्ष्मी तालाब, नोटघाट पुल, पहूूज नदी, सिमरधा बांध, आला घाट पर मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाएंगे। इससे पूर्व नगर में कई स्थानों पर जुलूस निकाले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed