{"_id":"60f327688ebc3e6d6950c43a","slug":"lakhs-stolen-cash-and-jewelery-blown-in-a-deserted-house-jhansi-news-jhs19979390","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके की पाल कॉलोनी के एक सूने घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गया था। लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
पाल कॉलोनी निवासी सुनीता कुशवाहा ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वो परिवार के साथ 11 जुलाई को वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए गई थी। घर में कोई नहीं था। इसी दरम्यान चोर घर में घुस आए। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने घर में अलमारी में रखी बीस लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा पंद्रह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी बदमाश अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को तब हुई जब वे वैष्णो देवी से वापस लौटीं। घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। घर में घुसे बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ भी की। महिला ने चोरों का पता लगाकर माल बरामद कराए जाने की मांग की।
घटना के बारे में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।