{"_id":"66800f649ad34a6a330594f7","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-a-shop-50-meters-away-from-the-police-station-in-jhansi-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौकी से 50 मीटर दूर वारदात: पहले आइसक्रीम-चॉकलेट खाई, फिर दुकान से उड़ा दिए लाखों रुपये; तीसरी आंख में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से 50 मीटर दूर वारदात: पहले आइसक्रीम-चॉकलेट खाई, फिर दुकान से उड़ा दिए लाखों रुपये; तीसरी आंख में हुआ कैद
Sat, 29 Jun 2024 07:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:13 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चोर ने दुकान में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली के ओरछा गेट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर एक दुकान में घुसकर चोर ने पहले आइसक्रीम और चॉकलेट खाई उसके बाद अंदर रख ढाई लाख रुपये समेत सोने की अंगूठी उड़ा दी। सीसीटीवी कैमरे तोड़कर उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
खुशीपुरा निवासी अरविंद साहू पुत्र सुरेश साहू की ओरछा गेट अंदर छनियापुरा चौराहे पर आरडी केक एंड आइक्रीम पार्लर के नाम से दुकान है। अरविंद साहू के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करके घर गए थे। रात 1.15 बजे चोर पड़ोस में बन रहे निर्माणाधीन मकान की छत से मेरी दुकान की छत पर आया।
विज्ञापन
आगे कहा कि मुंह पर माक्स लगाए था और तौलिया से मुंह कवर किए था। अंदर घुसकर उसने दुकान से निकलकर पहले आइसक्रीम और चॉकलेट खाई। करीब 1 घंटे तक दुकान में वह घूमता रहा। इसके बाद दुकान में रखा कैश एवं एक सोने की अंगूठी निकलकर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन