फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lac of basic needs in mla ward

पूरे शहर का दारोमदार, विधायक का वार्ड ही समस्याओं का शिकार

Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
lac of basic needs in mla ward
बार्ड नंबर 31 अयोध्यापुरी कालोनी में खाली प्लॉटों में पड़ा कचरा।
झांसी। न तो पानी है और न ही सफाई। पीने के पानी के लिए रोज सुबह से दौड़ लगती है। नालों से उठती बदबू और जलभराव भी दुश्वारी बढ़ाता है। उम्मीद थी कि विधायक के वार्ड में रहते हैं, तो समस्याएं दूर होंगीं। लेकिन महानगर के वार्ड नंबर 31 के निवासियों का हाल बेहाल है। सदर विधायक रवि शर्मा पर पूरे सदर क्षेत्र के विकास और समस्याओं को दूर करने का जिम्मा है, लेकिन अपने ही वार्ड की समस्याएं दूर करने में विधायक नाकाम हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से कॉलोनी के लोगों की समस्याएं सुनने में उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 31 में शहर की महेंद्रपुरी कॉलोनी, अयोध्यापुरी समेत, राजकीय आईटीआई क्षेत्र आता है। आलम यह है कि महेंद्रपुरी कॉलोनी में आज तक पाइपलाइन नहीं बिछ सकी है। इसके चलते लोगों को पीने का पानी लेने के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर फिल्टर की दौड़ लगानी होती है। घरों में बोरिंग कराई गई है, लेकिन क्षेत्र के पानी में हार्डनेस है। इसके साथ ही, कॉलोनी के दूसरी ओर बनी एक फैक्ट्री का गंदा पानी कॉलोनी से होकर गुजरता है। इसके चलते नालियों से बदबू उठती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार समस्याओं को लेकर पार्षद और विधायक से कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि विधायक जी ने कभी कॉलोनी की ओर मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

------------
ये हैं प्रमुख समस्याएं
- महेेंद्रपुरी कॉलोनी में पानी की समस्या।
- घनी आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अब तक नहीं हट सकी।
- नाले का कच्चा निर्माण कराया गया।
- क्षेत्र में एक भी एटीएम नहीं है।
- प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
- क्षेत्र की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज और अंडरपास नहीं बन सका।
----------
कहते हैं लोग
कॉलोनी में पिछले दिनों बनवाया गया नाला जर्जर हो गया है। कई बार विधायक से कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- दिनेश भिलवारे
----------
कॉलोनी में नालियों का ढलान सही नहीं है। इससे कॉलोनी में बरसात के समय जलभराव रहता है। कोई पहल नहीं होती।- वीपी सिंह
---------
क्षेत्र के पानी में हार्डनेस अधिक है। कोई स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज काफी दूर है। सुविधाएं नहीं मिलतीं।- नरेश कुमार
-----------
क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है। कहने को विधायक का वार्ड है, लेकिन समस्याएं सबसे ज्यादा हमारी कॉलोनी में हैं।- ब्रह्मानंद शर्मा
----------
कॉलोनी से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसे लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- नरेंद्र शिवहरे
------------
विधायक के पास निधि का अंबार लगा हुआ है। लेकिन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं पर खर्च नहीं करेंगे। विकास की बस कोरी बाते हैं।- दिनेश तिवारी
---------
क्षेत्र में पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सालों से पाइपलाइन भी नहीं डाली गई। इससे परेशानी होती है।- रामनारायन विश्वकर्मा
----------
क्षेत्र में न तो कोई एटीएम और न ही रात के वक्त कोई साधन मिलता है। रेलवे क्रॉसिंग पर भी कोई ब्रिज नहीं बन सका।- महेंद्र पुरी
----------
वार्ड की आबादी- 10000
मतदाता- 4500
--------
विधायक पूरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। कोई एक वार्ड उसका नहीं होता। फिर भी वार्ड नंबर 31 में वंचित क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत पानी की पाइपलाइन पहुंचने वाली है। ओवरब्रिज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संज्ञान में भी ओवर ब्रिज का मामला है। इस बजट में धनराशि मिलने की उम्मीद है। एटीएम बैंकों का मामला है। वे आवश्यकतानुसार कहां लगना है, यह तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शर्मा, विधायक, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed