फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   labour

बसों से भेजा जा रहा है मजदूरों को घर

Sat, 02 May 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
labour
भोजला मंडी में विभिन्न प्रदेशों से आए मजदूरों की जांच कर उनके गंतव्य को भेजा जा रहा है।
झांसी। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें बसों द्वारा घरों तक पहुंचाने के लिए भोजला मंडी में की गईं व्यवस्था चरमराई हुई हैं। औपचारिकताओं के नाम पर मजदूरों को 10 से 12 घंटे मंडी में ही भटकना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें या तो लाइन में लगना पड़ता है या भीषण गर्मी में मजबूरन बस के अंदर बैठना पड़ रहा है। यहां सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। मजदूरों के अनुसार खाने-पीने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बच्चे भूख-प्यास से बिलख रहे हैं। बड़े भी परेशान हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी आनंद मध्य प्रदेश के रतलाम में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बस से सुबह चार बजे वह झांसी आए। उनके साथ बस में 40 लोग और थे, जिनको यूपी के अलग- अलग जिलों में अपने घर जाना था। सुबह सात बजे उनको कतार में लगा दिया गया। तीन घंटे तक उनकी लिखा पढ़ी चलती रही। दस बजे दोबारा उनको गोरखपुर जाने वाली बस में बिठा दिया गया। सरकारी लिखा पढ़ी पूरी न होने के कारण दोपहर दो बजे तक बस को रवाना नहीं किया गया। तपती धूप में बस में पल- पल गुजारना मुश्किल हो रहा था। भूख- प्यास से लोगों का बुरा हाल था। बच्चे गर्मी से रोए जा रहे थे। कुछ ऐसा ही हाल दूसरी बसों में बच्चों के साथ बैठे गोरखपुर के धरमपुर निवासी बन्नेलाल चौधरी, बलिया के रविदास, अयोध्या निवासी श्यामलाल समेत 200 से अधिक लोगों का था। चालक भी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए भोजला मंडी में केंद्र बनाया गया है। मगर प्रशासन बस से आ रहे लोगों के साथ इतनी औपचारिकताएं कर रहा है कि वे घंटों बसों में फंसे रहते हैं। गर्मी में लोगों के लिए पल- पल काटना मुश्किल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बाहर से आए छह हजार लोगों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बसों के जरिए भेजा गया। सबका डेटा तैयार किया गया, ये डेटा संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि वहां पहुंचने पर वे इनका परीक्षण करा सकें। एक या दो सवारी होने पर पूरी बस रवाना नहीं की जा सकती। सम्मानजनक संख्या होने पर तत्काल संबंधित जिलों को बस रवाना कर दी गईं। समय पर खान-पान दिया जा रहा है।’
निखिल टीकाराम फुंडे, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed