{"_id":"6990e4687eaddb07500be5e9","slug":"lab-will-strengthen-agriculture-area-will-increase-in-bundelkhand-jhansi-news-c-11-1-jhs1008-740165-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लैब से खेती को ताकत, बुंदेलखंड में बढ़ेगा रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लैब से खेती को ताकत, बुंदेलखंड में बढ़ेगा रकबा
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ के माैके पर कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय महत्व की दो प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेले के उद्घाटन सत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बुंदेलखंड की तकदीर बदलने का केंद्र बनेगा।
उन्होंने विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महत्व की दो अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं-श्री अन्न उत्कृष्टता केंद्र तथा जैविक और प्राकृतिक खेती उत्कृष्टता केंद्र का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयोगशालाओं से न केवल जैविक व प्राकृतिक खेती को वैज्ञानिक मजबूती मिलेगी बल्कि श्री अन्न (मोटे अनाज) की खेती का रकबा भी बढ़ेगा। इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, बेहतर बाजार और अधिक आय का सीधा लाभ मिलेगा।