फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kulpati worker name add

कुलपति की स्वीकृत सूची में कर्मचारी ने जोड़ दिए अपने नाम

Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kulpati worker name add
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में तैनात रहे कर्मचारी ने प्रैक्टिकल सूची में बड़ा खेल कर दिया। कुलपति के आदेशों की अनदेखी करते हुए कर्मचारी ने सूची में अपनी तरफ से शिक्षकों के नाम जोड़ दिए। इतने बड़े प्रकरण को बीयू प्रशासन ने भी बहुत हल्के में लिया और पटल बदलकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की बैठक में प्रैक्टिकल लेने वाले शिक्षकों के नाम आदि स्वीकृत किए जाते हैं। फिर एक आंतरिक संयोजक नियुक्त होता है। बाद में कमेटी गठित होने के बाद उसके सदस्य द्वारा सूची स्वीकृत करके परीक्षा विभाग भेजी जाती है। अंतिम मुहर के लिए यह सूची कुलपति के पास जाती है। वीसी के अनुमोदन के बाद परीक्षा विभाग इसी सूची के आधार पर शिक्षकों की प्रैक्टिकल में ड्यूटी लगाता है। अगर कोई शिक्षक निर्धारित तिथि पर प्रैक्टिकल लेने जाने से असमर्थता जताता है तो अन्य शिक्षक का नाम कुलपति की स्वीकृति के बाद ही जोड़ा जाता है। मगर परीक्षा विभाग में तैनात रहे एक कर्मचारी ने सूची में बड़ा खेल कर दिया।
विज्ञापन

उसने कुलपति की अनुमोदित सूची में खुद कई शिक्षकों के नाम जोड़ दिए। बाद में मामले की सूचना जब कुलपति के पास पहुंची। इसके बाद कर्मचारी का सिर्फ पटल बदलकर बीयू ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी। मालूम हो कि कॉलेजों में प्रैक्टिकल लगाने में खूब सिफारिशें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी द्वारा अनुमोदित सूची में अपनी तरफ से कई शिक्षकों के नाम जोड़ने की बात संज्ञान में आई थी। इसके बाद तत्काल उसका पटल बदल दिया गया है। अब मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed