फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kritika raised the value of the Queen's land, 106th rank achieved in UPSC

कृतिका ने बढ़ाया रानी की धरती का मान, यूपीएससी में हासिल की 106वीं रैंक

Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Kritika raised the value of the Queen's land, 106th rank achieved in UPSC
आईएएस की खबर में----------लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 106 वीं रेंक पाने वाली झांसी की छात्रा कृति राज अपन?
झांसी। संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में झांसी की बेटी कृतिका राज ने 106वीं रैंक हासिल कर रानी की धरती का मान बढ़ाया। खास बात ये रही कि उन्होंने ये मुकाम सेल्फ स्टडी कर हासिल किया। इतना ही नहीं, आईएएस की तैयारी के साथ वे समाजसेवा भी करती रहीं। कृतिका ने बताया कि समाजसेवा के जरिये उन्हें समाज के विभिन्न तबकों की जमीनी हकीकत को जानने का मौका मिला। ये अनुभव उनके भविष्य में काम आएगा। लोगों की बेहतरी के लिए वे और भी बेहतर ढंग से काम कर सकेंगी।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड सर्व नगर निवासी ग्रासलैंड से सेवानिवृत्त राजेंद्र कुमार की पुत्री कृति राज ने शुरुआत से लेकर उच्च शिक्षा तक झांसी में हासिल की। बीआईईटी से कंप्यूटर साइंस से 2014 में बीटेक करने के बाद उन्होंने संघ लोकसेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए दिल्ली या अन्य कहीं जाने की जगह झांसी में रहकर सेल्फ स्टडी करना ही बेहतर समझा। इसी बीच उन्होंने कल्पवृक्ष वेलफेयर फाउंडेशन के नाम से एनजीओ बनाई और समाजसेवा शुरू कर दी। पहले दो प्रयासों में उन्हें मनचाही सफलता हासिल नहीं हो सकी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। आईएएस बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वे लगातार मेहनत करती रहीं। इसका परिणाम शुक्रवार को सामने आया। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में कृति ने 106वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई।
विज्ञापन

कृतिका ने बताया कि हर किसी को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए और उसे हासिल करने की दिशा में पूरी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता राजेंद्र कुमार, मां सरोज और यूरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भाई कुशाग्र को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed