{"_id":"604132dd8ebc3ee63965dd56","slug":"kkpuri-nala-jhansi-problem-jhansi-news-jhs190066036","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी: 32 बार की शिकायत, फिर भी नाले की समस्या नहीं सुलझा सके अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी: 32 बार की शिकायत, फिर भी नाले की समस्या नहीं सुलझा सके अफसर
विज्ञापन
केकेपुरी, आवास विकास, सैयद नगर, संगम बिहार से राजघाट नहर के नीचे से निकले नाले में लगे 6 पाइपो में ब?
झांसी। प्रदेश सरकार जनसुनवाई पोर्टल के जरिए लोगों की समस्याओं को दूर करने के दावे कर रही है, लेकिन शिकायतों के निस्तारण की हकीकत बेहद खराब है। एक नाले की समस्या को सुलझाने के लिए लोग करीब 32 बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अफसर समस्या को दूर नहीं करा पा रहे हैं। जबकि नाले के चलते होने वाले जलभराव से लोग परेशान हैं।
महानगर के केकेपुरी इलाके में बना नाला लोगों के लिए आफत का सबब बन रहा है। इस नाले पर पुलिया निर्माण के दौरान नीचे साइफन (सीमेंट के पाइप) लगा दिए गए। अब पूरे क्षेत्र का गंदा पानी और कचरा यहां पहुंचता है, तो साइफन में फंस जाता है। इसके बाद नाला चोक होने से पूरे क्षेत्र में करीब छह फुट तक जलभराव होता है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पहले नगर निगम अफसरों से शिकायत की तो अफसरों ने यहां पहुंचकर निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका है। आए दिन क्षेत्र में जलभराव के हालात बने रहते हैं। इसके साथ ही, समस्या समाधान के लिए क्षेत्र के लोग 32 बार जनसुनवाई पोर्टल के जरिए सीएम, तहसील दिवस, पीएमओ और अन्य अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार गोलमोल जवाब देकर शिकायत निस्तारित कर दी जाती है। वहीं जलभराव से लोगों की दिक्कत बढ़ती जा रही है।
नगर निगम ने लिखा था पत्र
पिछले साल क्षेत्र के लोग समस्या को लेकर नगर आयुक्त के पास पहुंचे थे। जिसके बाद नगर आयुक्त ने जेडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने के लिए पाइप को हटाकर स्लैब डालने के लिए कहा था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोग कहते हैं
नाले के चलते होने वाले जलभराव से काफी परेशान हैं। हर बार शिकायत करते हैं और गोलमोल आख्या लगा दी जाती है। समस्या दूर नहीं हुई।- कामरान खान
नाले में लगे सीमेंट के पाइप में कचरा फंस जाता है। हर बार बारिश में पूरे क्षेत्र में छह फीट तक पानी भर जाता है। नाले की समस्या दूर होनी चाहिए।- सईद मोहम्मद
केकेपुरी नाले में नगर निगम अफसरों ने पहले ढाल गलत बना दिया अब पुलिया गलत बनी है। शिकायत करते-करते थक चुके हैं।- कमलेंद्र राजपूत
सरकार की जनसुनवाई योजना पूरी तरह से फेल है। 32 बार शिकायत करने के बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।- शंकर पटेरिया