फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kishano ke khate me jayegi bema dhanrashi

किसानों के खाते में जाएगी बीमा धनराशि

Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
kishano ke khate me jayegi bema dhanrashi
किसानों के खाते में जाएगा बीमा का पैसा
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को मुआवजे की रकम अब सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। पहले यह रकम बैंकों के माध्यम से दी जाती थी। बैंक अपने स्तर से किसानों को मुआवजा वितरित करते थे लेकिन, अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। किसानों को इसके लिए बैंक खाता को आधार नंबर से जुड़वाना होगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को फसल खराब होने पर मदद दी जाती है। अभी तक फसल बीमा करने वाले बैंकों को ही बीमा कंपनी एकमुश्त रकम भेज देती थी। पैसा मिलने के बाद बैंक अपने स्तर से यह रकम किसानों में वितरित कर देते थे लेकिन, इसमें कई गड़बड़ियों की शिकायतें आने लगीं। पड़ताल में मालूम चला कई बैंक किसानों की मुआवजा राशि का इस्तेमाल अपनी बैलेंस सीट बढ़ाने में करते हैं।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये पर मिलने वाले मोटे ब्याज के फेर में बैंक मुआवजा राशि को काफी समय तक रोके रखते हैं। मुआवजा क्लेम निस्तारित होने के बाद भी किसानों को इस वजह से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसके अलावा कुछ सहकारी बैंकों से बीमा राशि में गड़बड़ी की भी शिकायतें पकड़ी गईं। फर्जीवाड़ा करके बीमा की रकम हड़प ली गई। इन सबको देखते हुए केंद्र सरकार ने बीमा कंपनियों को सीधे किसानों के बैंक खातों में रकम भेजने के निर्देश दिए। इस बदलाव का फायदा भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रबी सीजन में पात्र किसानों को उनके बैंक खाते में ही फसल बीमा की रकम भेजी गई। अब अगले खरीफ सीजन में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी हालांकि अभी खरीफ सीजन की फसलों के लिए प्रीमियम दरें तय नहीं हुई। इन दरों के अगले एक-दो माह के भीतर तय हो जाने की उम्मीद है। बता दें, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सामान्य फसल के लिए डेढ़ फीसदी जबकि औद्यानिक फसल के लिए पांच फीसदी प्रीमियम राशि चुकानी होती है। शेष रकम केंद्र एवं राज्य सरकार वहन करते हैं। प्रभारी उपनिदेशक कृषि कमलेश सिंह के अनुसार पिछली बार की तरह इस बार लाभार्थियों को मुआवजा की रकम उनके बैंक खाते में ही भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed