फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kisan rid mafi youjna

5,025 किसानों को मिला ऋण माफी प्रमाणपत्र

Sun, 10 Sep 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
kisan rid mafi youjna
kisan rin, jhansi news - फोटो : amar ujala
जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने मोंठ, मऊरानीपुर और झांसी तहसील के 5,025 किसानों को फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे। शेष 6,030 किसानों को तहसील अथवा ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर प्रमाणपत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में महिलाओं का जितना अपमान हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह महाभारत में आंख पर पट्टी बांधकर एक राजा ने पुत्रमोह के कारण सर्वनाश करा दिया, उसी तरह मुलायम सिंह यादव को भी पुत्र मोह हो गया और बेटे को सीएम बनवा दिया। सीएम ने बुंदेलखंड के किसानों के साथ छल किया था। जब यहां के लोग गर्मी में पानी के लिए तरस रहे थे, तब उन्होंने पानी से भरी ट्रेन को खाली बताकर यहां से रवाना करा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ का नाम लिए बगैर कहा कि वह किसान-किसान चिल्लाते रहे, लेकिन उन्होंने भी बुंदेलखंड की जनता से धोखा किया। वह टेलीविजन पर डिबेट में तो हिस्सा लेते हैं, लेकिन उन्हें क्षेत्र की जनता का दुखदर्द नहीं मालूम। इस मौके पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव, विधायक रवि शर्मा, जवाहर लाल राजपूत, राजीव सिंह, बिहारी लाल आर्य, मानवेंद्र सिंह, निवर्तमान महापौर किरन वर्मा, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, डा. जगदीश सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed