फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Khatikyana localty water pipeline after that water problem

खटिकयाना में पाइपलाइन, फिर भी पानी का संकट

Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Khatikyana localty water pipeline after that water problem
झांसी। महानगर के वार्ड नंबर 52 दरीगरान के खटिकयाना मोहल्ला में पाइप लाइन होने के बाद भी नलों में नियमित पानी नहीं आने के कारण यहां के निवासी पानी के लिए परेशान रहते हैं। कारण, आसपास लगे तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। मोहल्लेवासी हैंडपंप को सुधरवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला खटिकयाना में मां काली जी मंदिर के आसपास पानी की पाइप लाइन है। लाइन में पानी आता है। लेकिन कभी एक दिन बाद पानी आता है तो कभी दो दिन बाद। आसपास लगे तीनाें हैंडपंप खराब हैं। क्षेत्र में करीब सौ परिवार रहते हैं। गर्मियों के कारण जलस्तर नीचे चला गया है, इस कारण जिनके घरों में बोरिंग है वहां पर भी पानी नहीं आ रहा है। गलियां संकरी होने के कारण टैंकर नहीं आ पाते हैं।
विज्ञापन

दो सौ मीटर दूर चौराहा पर लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। वहां के लोग हैंडपंप से पानी लेने से मना करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हैंडपंप खराब हो गया तो कहां चक्कर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुणाल
हैंडपंप से पानी लाने में परेशानी होती है। मोहल्ले में नियमित नल आने लगें और हैंडपंप सही हो जाएं तो परेशान नहीं होना पड़ेगा। गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ता है।

- राशि
नल प्रतिदिन आते रहें तो कोई दिक्कत नहीं होगी। हैंडपंप खराब हैं, इससे पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर कोई नतीजा नहीं निकला।
- गीता
पानी की समस्या अक्सर रहती है। पांच दिन पहले भी नल नहीं आए थे। पानी की कमी के कारण कूलर नहीं चला पा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिना कूलर के रह रहे हैं।
- बृजेश खटीक
पानी की सप्लाई नियमित होती है। कभी- कभी बिजली के कारण पानी की आपूर्ति में बाधा पहुंचती है। फिर भी प्रयास किया जाएगा कि नियमित जलापूर्ति की जाए।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed