{"_id":"60cbaf938ebc3e670d704f1d","slug":"kharid-kendro-pr-avedh-basuki-ki-sikayat-pr-kai-nape-jhansi-news-jhs1973586127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली की शिकायत पर कई नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली की शिकायत पर कई नपे
विज्ञापन
खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली में कई नपे
झांसी। खरीद केंद्रों पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रों किसानों को रही परेशानी को लेकर तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला प्रबंधक पीसीएफ प्रबंधक और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जिले में इस बार 5275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंगफली की खरीद की गई थी। जिले में कुल 5284 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई, लेकिन खरीद के बाद किसानों को भुगतान नहीं किया गया। जिले के 216 किसानों को दो करोड़ रुपये एक महीने तक फंसा रहा। अमर उजाला ने किसानों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही केंद्रों पर की गई किसानों से अवैध वसूली और बिचौलियों की गई खरीद को लेकर शासन स्तर पर शिकायतें की गईं। मामले में शासन स्तर से मंडलायुक्त को जांच के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद अपर आयुक्त प्रशासन और संभागीय खाद्य नियंत्रक से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मूंगफली खरीद केंद्र रामनगर एवं भसनेह पर किसानों से अवैध वसूली के बाद तुलाई करने, केंद्र पर बिचौलिये सक्रिय थे। इसमें सामने आया कि तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक और जिला प्रबंधक पीसीएफ रामजी कुशवाहा द्वारा अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। मामले में मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने खरीफ विपणन वर्ष 2020- 21 में मूंगफली खरीद केंद्र रामनगर एवं भसनेह पाई गई गंभीर गड़बड़ियों को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला प्रबंधक पीसीएफ और केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई एवं नियमानुसार अन्य कठोरतम कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
गेहूं खरीद केंद्रों पर भी हो रही वसूली
जिले में चल रही गेहूं खरीद में भी वसूली की शिकायतें मिल रही हेैं। पिछले दिनों झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक बबीना ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिसमें दो केंद्रों पर वसूली की पुष्टि हुई। मामले में केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई हुई। इसके बाद भी अवैध वसूली का खेल चल रहा है।