फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Karate: Uttar Pradesh tops by winning 42 medals

कराटे : 42 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश अव्वल

Sat, 14 Sep 2024 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Karate: Uttar Pradesh tops by winning 42 medals
- राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राजगढ़ स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित की जा रही तीन दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। चैंपियनशिप में 42 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया।
चैंपियनशिप में 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने 20 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। बेस्ट बंगाल नार्थ ईस्ट ने 13 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कर्नाटक ने छह स्वर्ण, सात रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि यहां पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की गई है। स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार राय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता के संचालक एवं प्रधानाचार्य डाॅ. नितिन विलियम्स ने बताया कि इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता सीआईएससीई की ओर से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल राय, प्रधानाचार्य डॉ. रीना विलियम्स आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed