फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Karari made new JDA colony

करारी में बनेगी जेडीए की नई कॉलोनी

Thu, 22 Oct 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Karari made new JDA colony
झांसी। महानगर वासियों को जल्द ही एक नई कॉलोनी मिलने वाली है। झांसी विकास प्राधिकरण ने ग्वालियर मार्ग स्थित करारी में नगर निगम की 42 हेक्टेयर जमीन पर नई कॉलोनी को विकसित करने की योजना बनाई है। योजना को शासन में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति प्रदान होते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर वासियों को किफायती दामों में आवास मुहैया करने के लिए प्राधिकरण द्वारा कॉलोनियों को विकसित किया जाता है। कॉलोनी में बने मकानों को आसान किस्तों में रकम को अदा करने का नियम है। पूर्व में जेडीए द्वारा सारंध्रा नगर, वीरांगना नगर, पीतांबरा कॉलोनी, वेतबा विहार कॉलोनियों को विकसित कर मकानों को आवंटित किया जा चुका है। काफी समय से जेडीए द्वारा नई कॉलोनी को विकसित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। लेकिन जमीन सर्किल रेट से दोगुना दामों में मिलने के कारण जमीन की खरीदारी नहीं हो रही थी। इस संबंध में जेडीए के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जमीन के लिए नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। जमीन का चुनाव होते ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की अनुमति के बाद ही कॉलोनी को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed