फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanpur bypass to mustara station road clean

कानपुर बाईपास से मुस्तरा स्टेशन तक चकाचक हुई सड़क

Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur bypass to mustara station road clean
झांसी। कानपुर बाईपास से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक का सफर बेहद आसान होने जा रहा है। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा यहां नई टू लेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जो अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इसके तैयार हो जाने से यहां बनी कॉलोनियों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर बाईपास पर तेजी से आवासीय कॉलोनियां विकसित होती जा रही हैं। आवास विकास परिषद भी यहां कॉलोनी बना रहा है। इसी से सटी मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क के इर्दगिर्द भी कई कॉलोनियां बनकर तैयार हो गईं हैं। साथ ही नित नई आवासीय परियोजनाएं यहां विकसित की जा रही हैं। लेकिन, यहां से गुजरने वाली सड़क की हालत बेहद खस्ता थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन, अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। झांसी विकास प्राधिकरण यहां नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बाईपास से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक 1100 मीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है, जिसकी चौड़ाई 21 मीटर है। बीच में दो मीटर का डिवाइडर बनाया जा रहा है। डिवाइडर पर पेड़ लगाए जाएंगे व फुलवारी विकसित की जाएगी। सड़क के दोनों ओर दो-दो मीटर का फुटपाथ बनाया जा रहा है, जिस पर फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके निर्माण पर 6.66 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। सड़क निर्माण का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके बन जाने से उस क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे मुस्तरा और इसके आसपास के इलाकों का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष - झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed