{"_id":"57bf44a44f1c1bec5fd4ee87","slug":"kanhai-household-born-congratulations-rang","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर में जन्में कन्हाई, बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर में जन्में कन्हाई, बजी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
jnmatmi festiwal, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार को हर्ष एवं भक्ति भाव से जन्माष्टमी मनाई गई। रात में 12 बजते ही मंदिरों में घंटे - घड़ियाल, शंख गूंज उठे। भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण पर आरती के दौरान श्रद्धालु जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ प्रभु भक्ति में भाव विह्वल हो गए। इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। लगभग पूरी रात मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ते रहे।
फूटा चौपड़ा स्थित हरे कृष्ण इस्कॉन मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। श्रृंगार दर्शन के बाद बृज विलास प्रभु ने भगवान की लीलाओं पर प्रवचन दिए। शाम को भजन कीर्तन के बाद श्री राधा कृष्ण व श्री गौर निताई क ी प्रतिमाओं का भक्तों ने अभिषेक किया और 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया। रात 12 बजते ही मृदंग, शंख, घंटे घड़ियाल की मधुर लहरियों में जन्मोत्सव महा आरती की गई।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और भक्तों में माखन मिश्री का प्रसाद वितरित हुआ। इस अवसर पर बृज भूमि दास प्रभु, गंगाराम शिवहरे, अशोक सेठ, राजीव अग्रवाल, मनीष नीखरा, महामुनि प्रभु आदि मौजूद रहे। नरिया बाजार नवयुवक मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री कृष्ण मंदिर में सुबह मंगला आरती, अभिषेक व आरती की गई। शाम को विभिन्न झांकियां लगाई गई। भजन कीर्तन के बाद रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव आरती की गई। इस अवसर पर एसपी सिटी दिनेश सिंह, कोतवाल आशीष मिश्रा, विष्णु दत्त चतुर्वेदी, अविनाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर में सुबह से प्रारंभ जन्माष्टमी कार्यक्रम में भगवान क ा अभिषेक, वेद पाठ एवं हरी कथा पर प्रवचन हुए। शाम भजन कीर्तन के बाद रात 12 बजे जन्मोत्सव महा आरती की गई। इस अवसर पर वसंत विष्णु गोलवलकर आदि मौजूद रहे। इधर पसरट गली स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन हुए। रात में महा आरती की गई। इस अवसर पर बाल कृष्ण नायक, पवन आदि मौजूद रहे।
बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर झांकियां सजाई गई। रात 12 बजे भगवान का 1101 बातियों से महा आरती की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नगर विधायक रवि शर्मा, कालीचरण जारौलिया, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। श्री कुंज बिहारी मंदिर में फूल बंगला दर्शन के बीच भगवान का अभिषेक श्रद्धालुओं ने किए। इस दौरान शास्त्रीय संगीत में गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। रात में जन्मोत्सव आरती की गई। श्री मोहन लाल जू महाराज मंदिर में जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर महेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
इधर युवा सामाजिक संस्था ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में झोकनबाग स्थित कृष्ण मंदिर में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान जितेंद्र करौसिया, बंटी करौसिया, राजकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
कन्हैया झूले पालना...
कान्हा के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में खूब बधाई गीत गाए गए। बिसाती बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में कामिनी उपाध्याय व चेतना ने यशोदा पालने झुलावे, कन्हैया झूले पालना को मनमोहक अंदाज में गाया। रवि सक्सेना, लाला राम, प्रेम बिहारी त्रिपाठी ने भी बधाई गीत सुनाए। इस अवसर पर ओम प्रकाश त्रिपाठी, पंकज बाबू त्रिपाठी, बाबा पटवा आदि मौजूद रहे।