{"_id":"5e5430e38ebc3ef3e14165b8","slug":"kanan-vibhag-jhansi-news-jhs1609529163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही रिपोर्ट में उलझा खनन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही रिपोर्ट में उलझा खनन विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में भूमाफियाओं द्वारा कॉलोनी को विकसित करने के उद्देश्य से झोकन बाग स्थित एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले पहाड़ को काटा जा रहा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और पहाड़ कटाने के काम पर रोक लगा दी। प्रशासन ने खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। जिस पर खान विभाग ने पहाड़ को टीला दर्शाया है। अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित ने कहा इस संबंध में खनन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
भूमाफियाओं द्वारा बोल्डर को काटने के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में जमा किये गये थे। शिकायत मिलने प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो पहाड़ काट रहे लोगों ने खनन विभाग में जमा की गई रॉयल्टी की रसीद दिखाई तो अफसरों का माथा ठनक गया। कटाई के काम पर रोक लगाते हुए। खनन विभाग से स्थिति की रिपोर्ट तलब की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार खान विभाग ने एक हेक्टेयर के पहाड़ को टीला दर्शाया है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि टीला था तो बोल्डर को काटने की रायल्टी कैसे जमा की गई है। वहीं क्षेत्रीय खनन अधिकारी नवीन दास ने बताया कि प्रशासन द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी जो कि सौंप दी गई है। किसी भी तरह की कार्रवाई करने का अधिकार प्रशासन को है।