फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kalyan Singh had even abandoned the government for the sake of Ram temple

Jhansi News: राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने सरकार तक को त्याग दिया था

Sat, 06 Jan 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh had even abandoned the government for the sake of Ram temple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भाजपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वीं जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि राम मंदिर के लिए कल्याण सिंह ने सरकार तक को त्याग दिया। तब उन्होंने कहा था कि प्रभु श्रीराम के लिए ऐसी कई सरकारें कुर्बान।

सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह ने कहा था कि मुझे ढांचा गिरने का न दुख है, न प्रायश्चित। छह दिसंबर 1992 राष्ट्रीय शर्म का नहीं, राष्ट्रीय गर्व का दिन है। रविंद्र शुक्ल ने कहा कि मंदिर के निर्माण और दीपोत्सवों में दिखती नई अयोध्या आज भी तीन दशक पुरानी अपनी तारीख याद करती है तो जेहन में तमाम स्मृतियां कई नाम लेकर आती हैं। जय श्रीराम का शोर, मंदिर यहीं बनाएंगे के नारे और कारसेवकों के जोश देखने वाली अयोध्या को एक चेहरा आज भी एक महानायक के रूप में याद है। उस शख्स का नाम है कल्याण सिंह। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रमा निरंजन, उदयन पालीवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, अमर सिद्ध, भूपेंद्र आर्य, अंकुर दीक्षित, संजीव अग्रवाल लाला, मोहन सिंह यादव, राजकांतेश वर्मा, जगदीश कुशवाहा, राजकुमार राजपूत, दिंगत चतुर्वेदी, अंकुर दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed